
अमेरिका में कोरोना वायरस बड़ों के साथ बच्चों पर भी कहर बनकर टूटा है। अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स और चिल्ड्रन हॉस्पिटल एसोसिएशन की नई रिपोर्ट के अनुसार कोरोना महामारी की शुरूआत के बाद से करीब 1.29 करोड़ से ज्यादा बच्चे कोरोना पॉजिटिव हुए हैं।
Published: undefined
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से लगभग 1,16,000 मामले बीते चार हफ्तों में जोड़े गए हैं। पिछले सितंबर के पहले सप्ताह से देश में लगभग 79 लाख बच्चे कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। सिर्फ बीते सप्ताह ही 33,000 से अधिक बच्चे कोरोना पॉजिटिव हुए।
Published: undefined
रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में तकरीबन 19 प्रतिशत बच्चे कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। एएपी ने कहा कि नए रूपों से संबंधित बीमारी की गंभीरता के साथ-साथ संभावित प्रभावों का आकलन करने के लिए उम्र संबंधित डेटा इकट्ठा करने की तत्काल जरूरत है।
Published: undefined
एएपी ने कहा, "हमें बच्चों के स्वास्थ्य पर महामारी के तत्काल क्या प्रभाव हुए हैं। इसके बारे में जानना जरूरी हैं। साथ ही बच्चों और युवाओं के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक कल्याण पर लंबे समय तक रहने वाले प्रभावों की पहचान करने की भी आवश्यकता है।"
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined