दुनिया

मैक्सिको में भीषण सड़क हादसा, बस पलटने से 17 लोगों की मौत, 25 घायल

मेक्सिको बस हादसे में कम से कम 17 लोग मारे गए और लगभग 25 अन्य घायल हो गए, जिनका अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। नागरिक सुरक्षा समन्वय ने कहा कि अधिकारियों ने दोनों दिशाओं में सड़क को आंशिक रूप से बंद कर दिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दक्षिणी मेक्सिको में एक राजमार्ग पर प्रवासियों, जिनमें ज्यादातर वेनेजुएला के लोग थे, को ले जा रही एक बस के पलट जाने से 17 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ओक्साका राज्य के नागरिक सुरक्षा समन्वय ने शुक्रवार को कहा कि दुर्घटना ओक्साका और पड़ोसी राज्य प्यूब्ला को जोड़ने वाले राजमार्ग पर हुई।

प्रारंभिक रिपोर्टों में कहा गया है कि कम से कम 17 लोग मारे गए और लगभग 25 अन्य घायल हो गए, जिनका अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। नागरिक सुरक्षा समन्वय ने कहा कि अधिकारियों ने दोनों दिशाओं में सड़क को आंशिक रूप से बंद कर दिया है।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यात्री बस 55 प्रवासियों को ले जा रही थी। ओक्साका के गवर्नर सॉलोमन जारा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, "हमें दुर्घटना पर गहरा अफसोस है। हमारे सरकारी कर्मी प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान कर रहे हैं।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: नेपाल में फंसे उत्तर प्रदेश के लोगों के लिये सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन

  • ,
  • दुनिया की खबरें: बाढ़ से तबाही के बाद PM बालेंद्र ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग और होर्मुज में जहाजों की आवाजाही अब बेहद कम

  • ,
  • बीजेपी ने ‘मिलेनियम सिटी’ को ‘सिंक सिटी’ बना दिया... दीपेंद्र हुड्डा ने गुरुग्राम की नारकीय हालत का मुद्दा उठाया

  • ,
  • नेपाल में अचानक बाढ़ से तबाही, अलर्ट पर बिहार: गंडक के रौद्र रूप से चंपारण समेत कई जिलों में खतरा, सहमे लोग

  • ,
  • खड़गे ने नेपाल के हालात पर जताया दुख, केंद्र से लापता भारतीयों का पता लगाने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की