
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने नाइजीरिया में एक बड़े आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान आईएसआईएस से जुड़े अहम कमांडर अबू-बिलाल अल-मिनुकी को मार गिराया है।
उन्होंने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर साझा की। ट्रंप के अनुसार यह ऑपरेशन बेहद गोपनीय, रणनीतिक और कई एजेंसियों के समन्वय से पूरा किया गया।
Published: undefined
उन्होंने बताया कि इस मिशन में अमेरिकी सेना के साथ नाइजीरिया की सुरक्षा एजेंसियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ट्रंप ने कहा कि अल-मिनुकी लंबे समय से अफ्रीका में छिपकर आतंकी नेटवर्क चला रहा था, लेकिन अमेरिकी खुफिया एजेंसियां उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए थीं। उनके मुताबिक इस कार्रवाई से आईएसआईएस की वैश्विक गतिविधियों को बड़ा झटका लगेगा।
ट्रंप ने यह भी कहा कि मारा गया आतंकी संगठन के सबसे सक्रिय नेताओं में शामिल था और वह अमेरिका समेत कई देशों के खिलाफ साजिशों में जुटा था। उन्होंने ऑपरेशन में शामिल सैनिकों की सराहना करते हुए कहा कि इस सफलता से अफ्रीका के कई क्षेत्रों में आतंक का असर कम होगा।
Published: undefined
अबू-बिलाल अल-मिनुकी, जिसे अबू बक्र इब्र मुहम्मद इब्र अली अल-मैनुकी के नाम से भी जाना जाता था, अफ्रीका के साहेल क्षेत्र में सक्रिय था। यह इलाका पश्चिम और मध्य अफ्रीका के कई देशों तक फैला हुआ है, जहां लंबे समय से आतंकी गतिविधियां बढ़ी हैं। वह इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रोविंस का वरिष्ठ चेहरा माना जाता था और लेक चाड क्षेत्र में संगठन की कई गतिविधियों की जिम्मेदारी संभालता था।
बताया जाता है कि वह आतंकी संगठनों को फंडिंग, हथियार और रणनीतिक निर्देश पहुंचाने में भी शामिल था। उसकी बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए अमेरिका ने जून 2023 में उसे वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था। ट्रंप ने नाइजीरिया सरकार और वहां की सेना को सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined