लगातार तीन हार से निराश दिल्ली कैपिटल्स की टीम आज मुंबई इंडियन्स के खिलाफ उतरेगी तो दोनों ही टीमों की नजरें इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में अपने अंकों का खाता खोलने पर टिकी होंगी। आपको बता दें, एमआई ने अब तक दो मैच खेले हैं और दोनों में करारी हार का सामना किया है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने भी लगातार तीन मैचों में मात खाई है।
अंक तालिका में निचले पायदानों पर चल रही दिल्ली और मुंबई दोनों ही टीमों को संतुलित टीम संयोजन बनाने के लिए जूझना पड़ रहा है। आपको बता दें, दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज का मुकाबला खेला जाएगा।
Published: undefined
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी आईपीएल 2023 में अब तक फ्लॉप साबित हुई है। मगर आंकड़े, रिकार्ड्स और दोनों टीमों के प्लेयर्स की क्षमता के हिसाब से मुंबई इंडियंस इस मैच को जीतने की प्रबल दावेदार है। दरअसल, दिल्ली का कोई भी बल्लेबाज़ फॉर्म में नहीं है और अगर चोट से उभरकर जोफ्रा आर्चर वापस आए, तो इस बल्लेबाज़ी क्रम की धज्जियां उड़ा सकते हैं।
वहीं, मुंबई इंडियंस का भी टॉप आर्डर भले ही अब तक फ्लॉप रहा है, लेकिन दिल्ली की पिच इन्हे सूट करती है। हालांकि, दिल्ली के खिलाड़ी भी होम अडवांटेज ले सकते हैं। मगर कुल मिलाकर यहां मुंबई इंडियंस का जीत प्रतिशत 58 रहेगा और 42 प्रतिशत ये मैच दिल्ली के पक्ष में झुक सकता है।
Published: undefined
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल में अब तक 32 मैच हुए हैं, जिनमें से 17 मुकाबले मुंबई ने जीतें और 15 मैचों में दिल्ली विजयी रही है। दोनों टीमों के बीच पिछली पांच भिड़त में रोहित शर्मा की टीम ने 3 मैच हारें और सिर्फ दो मैच जीतें हैं। यानी आंकड़ों के हिसाब से एमआई और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हमेशा से कांटे की टक्कर हुई है।
Published: undefined
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों को अच्छी मदद मिलती है और यहां गेंद आसानी से बल्ले पर आती है। यह मैदान काफी छोटा है, जिसके कारण बल्लेबाज सरलता से बड़े शॉट जड़ने में कामयाब रहते हैं। साथ में यहां की आउटफील्ड काफी तेज है। हालांकि, मुकाबले के दौरान जो टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करेगी उसके जीतने के चांस ज्यादा रहेंगे। आईपीएल में अब तक यहां 78 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने 35 मैच जीतें है और 42 मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम सफलता मिली है। अरुण जेटली स्टेडियम का एवरेज स्कोर 171 रन है। इस मैदान 231 रन का सबसे बड़ा स्कोर दिल्ली कैपिटल्स के ही नाम दर्ज है।
Published: undefined
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, ट्रिस्टन स्टब्स, अरशद खान, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला और जेसन बेहरेनडॉर्फ।
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: डेविड वार्नर (कप्तान), मनीष पांडे, रिले रोसौव, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), एनरिक नोर्खिया, खलील अहमद, कुलदीप यादव और मुकेश कुमार।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined