हालात

दिल्ली के बवाना में एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 15 गाड़ियां आग बुझानें में जुटीं

फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि मौके पर आग बुझाने वाली 15 गाड़ियां भेजी गई हैं। आग बुझाने में 90 से ज्यादा दमकलकर्मी जुटे हुए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। आग ने पूरी फैक्ट्री चपेट में ले लिया है। आग लगने के बाद इलाके में चारों तरफ धुआं-धुआं नजर आया। आग की सूचना मिलने के बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। फिल मौके पर दमकल की 15 गाड़ियां मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग के मुताबिक, मौके पर आग बुझाने वाली 15 गाड़ियां भेजी गई हैं। आग बुझाने में 90 से ज्यादा दमकलकर्मी जुटे हुए हैं। राहत की बात यह है कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग बुझाने का काम जारी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी में फिर गिरावट, चांदी 3000 और सोना 1200 रुपये टूटा, जानें आज के ताजा भाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: '4 सेकंड तक कोई कंट्रोल नहीं था', टर्बुलेंस वाली फ्लाइट पर बड़ा खुलासा, चमोली हादसे में मरने वालों की संख्या 9 हुई

  • ,
  • दिल्ली-एनसीआर में 'सबवेंशन स्कीम' के नाम पर घर खरीदारों से धोखाधड़ी, इस तरह दिया गया धोखा, ईडी ने की छापेमारी

  • ,
  • Air India AI2379 हादसे पर Airbus की रिपोर्ट से बड़ा खुलासा, सिर्फ टर्बुलेंस नहीं था मामला, 7 सेकंड में क्या हुआ?

  • ,
  • सुखबीर सिंह बादल पर हमला: घंटों पूछताछ के बावजूद हमले का ठोस कारण पता नहीं कर पाए जांचकर्ता, आईबी भी जांच में शामिल