हालात

उत्तराखंड के चमोली के थराली में बादल फटने के बाद सेना ने संभाला मोर्चा, चारों तरफ है तबाही का मंजर, देखें तस्वीरें

प्रशासन और एसडीआरफ की टीमें बादल फटने के बाद से राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। अब सेना ने भी इलाके में मोर्चा संभाल लिया है। सेन्यकर्मी रहात और बचाव कार्य में जुट गए हैं।

फोटो: @adgpi
फोटो: @adgpi 

उत्तराखंड के चमोली के थराली में बीती रात बादल फटने के बाद चारों तरफ तबाही का मंजर है। मकानों, दुकानं और सड़कों पर चारों तरफ मलबा ही मलबा नजर आ रहा है। बदल फटने के बाद अचानक बाढ़ आने से, मकानों, दुकानों और सड़कों को बेहद नुकसान पहुंचा है। नुकसान की जो तस्वीरें सामने  आई हैं वह परेशान करने वाली हैं।

फोटो: @adgpi

प्रशासन और एसडीआरफ की टीमें बादल फटने के बाद से राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। अब सेना ने भी इलाके में मोर्चा संभाल लिया है। सेन्यकर्मी रहात और बचाव कार्य में जुट गए हैं। भारती सेना ने थराली में तबाही की तस्वीरें साझा की हैं और जानकारी भी दी है।

भारतीय सेना ने बताया कि 22-23 अगस्त की दरमियानी रात को चमोली जिले के थराली में बादल फटने की घटना हुई, जो रुद्रप्रयाग से लगभग 75 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, प्रभावित क्षेत्र में मकानों और वाहनों को नुकसान पहुंचा है।

फोटो: @adgpi

सेना ने बताया कि बादल फटने के बाद एक नाबालिग लड़की के लापता होने की भी सूचना है। भारतीय सेना ने स्थिति पर तुरंत प्रतिक्रिया दी। रुद्रप्रयाग से एक पैदल सेना बटालियन की टुकड़ी, जिसमें लगभग 50 जवान शामिल हैं, 23 अगस्त की सुबह रवाना की गई।

फोटो: @adgpi

सेना ने बताया कि इसके अलावा, जोशीमठ से एक मेडिकल टीम भी भेजी गई है और सर्च एंड रेस्क्यू (SAR) डॉग्स के साथ निगरानी ड्रोन भी मौके पर रवाना किए जा रहे हैं, ताकि लापता लोगों की तलाश और राहत कार्यों में मदद की जा सके। चमोली जिला प्रशासन ने सेना से सहायता के लिए लिखित अनुरोध भी भेजा है। फिलहाल थराली में राहत और बचाव कार्य जारी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: कैंसर की दवा की MRP 27 हजार, प्राइस टू रिटेलर सिर्फ 3 हजार! SC ने सरकार से पूछा- इतना बड़ा अंतर क्यों?

  • ,
  • सिनेजीवन: ऐश्वर्या राय ने पेरिस में बिखेरा जादू और दिलजीत दोसांझ ने शेयर किया सबसे आसान मंत्र

  • ,
  • गृह मंत्रालय ने राज्यों से मांगा जन्म, स्कूल, और वोटरों का धर्म-आधारित डेटा, पूछा 15 साल में कितना हुआ बदलाव

  • ,
  • कांग्रेस कार्यसमिति में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे को लेकर प्रस्ताव पारित, SIR को तत्काल रद्द करने की भी मांग

  • ,
  • नंदीग्राम उपचुनावः हाईकोर्ट ने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को दी अंतरिम जमानत, चुनाव बाद करना होगा सरेंडर