हालात

Agnipath Scheme: कांग्रेस की हुंकार, ‘अग्निपथ योजना देश की सुरक्षा के खिलाफ, इसे रद्द कर नियमित सैनिकों की भर्ती हो'

चौधरी कहा कि चिकित्सकीय आधार पर सेवा से बाहर किए गए अग्निवीरों को दोबारा सेवा में शामिल करने पर विचार किया जाना चाहिए। शहीद अग्निवीरों के परिवारों को नियमित सैनिकों के समान सभी लाभ और आजीवन पेंशन दिए जाने की मांग भी उन्होंने की।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

अग्निपथ योजना देश की सुरक्षा के खिलाफ, इसे तुरंत रद्द करे सरकार: कांग्रेस

सशस्त्र बलों में नियमित और पुरानी सैन्य भर्ती प्रणाली बहाल करने की उठी मांग!

कांग्रेस का बड़ा प्रहार, अग्निवीरों के अधिकारों के लिए 'जय जवान-पार्ट 2' अभियान शुरू!

सैनिक कोई ठेका मजदूर नहीं, 'अग्निवीर योजना' मोदी सरकार के ताबूत की आखिरी कील: कर्नल रोहित चौधरी

कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि ‘अग्निपथ’ योजना को देश की सुरक्षा के खिलाफ है और इसे रद्द करने तथा सशस्त्र बलों में नियमित सैनिकों की भर्ती बहाल करने जरूरत है।

पार्टी के ‘पूर्व सैनिक विभाग’ के प्रमुख ने कर्नल (सेवानिवृत्त) रोहित चौधरी ने यह भी कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर अपना अभियान तेज करेगी और यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेगी कि योजना फिर से नियमित सैनिकों की भर्ती आरंभ हो।

चौधरी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सरकार ने पहले बैच के ‘अग्निवीरों’ का चार साल का कार्यकाल पूरा होने के करीब आने पर योजना में बदलाव की घोषणा की है। चार साल बाद 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार दिया जाएगा और छह साल पूरे होने पर चयन मानदंडों पर खरे उतरने वाले जवानों को नियमित किया जाएगा, जबकि बाकी को सेवा से बाहर कर दिया जाएगा।’’

उन्होंने मांग की कि नियमित किए जाने वाले 25 प्रतिशत ‘अग्निवीरों’ को उनकी भर्ती की तारीख से ही नियमित सैनिकों के समान सभी लाभ दिए जाएं।

उन्होंने अग्निवीरों को नियमित सैनिकों की तरह 90 दिन की छुट्टी देने और शादी की अनुमति देने की भी मांग की।

चौधरी कहा कि चिकित्सकीय आधार पर सेवा से बाहर किए गए अग्निवीरों को दोबारा सेवा में शामिल करने पर विचार किया जाना चाहिए। शहीद अग्निवीरों के परिवारों को नियमित सैनिकों के समान सभी लाभ और आजीवन पेंशन दिए जाने की मांग भी उन्होंने की।

कांग्रेस नेता ने ‘अग्निवीरों’ और नियमित सैनिकों के वेतन एवं सुविधाओं में अंतर का मुद्दा उठाते हुए सरकार से यह स्पष्ट करने को कहा कि अग्निवीरों को मिलने वाले वेतन के अलावा अन्य सुविधाओं के लिए निर्धारित राशि का हिसाब कहां है।

चौधरी ने घोषणा की कि कांग्रेस शुक्रवार से 'जय जवान-पार्ट 2' अभियान शुरू करेगी और अग्निवीरों के अधिकारों तथा नियमित भर्ती की बहाली के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए