हालात

दिल्ली में भारी बारिश के बीच एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर गिरी छत, 6 घायल, शहर के कई इलाकों में जलजमाव से बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी के मुताबिक, सुबह करीब 5.30 बजे दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 पर छत गिरने की जानकारी मिली। इसके बाद तीन दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली में भारी बारिश से मुश्किलें बढ़ गई हैं। बारिश के बीच दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हुआ है। टर्मिनल-1 पर छत गिरने से 6 लोग घायल हो गए हैं। इस दौरान कई कारें भी दब गईं।

हादसे की तस्वीर भी सामने आई हैं, जिसमें टर्मिनल की भारी भरकम छत वाहनों के ऊपर गिरी हुई है। वहीं, कार में बैठे लोगों मुश्किल से रेस्क्यू किया गया है। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी के मुताबिक, सुबह करीब 5.30 बजे दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 पर छत गिरने की जानकारी मिली। इसके बाद तीन दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

भारी बारिश से दिल्ली-एनसीआर में लोगों की मश्किलें बढ़ गई हैं। सड़कों पर जलजमाव हो गया है। शहर के अलग-अलग इलाकों से तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। बारिश के बाद लोधी रोड बर जलजमाव देखा गया।

राजधानी के अलग-अलग इलाकों में जलजमाव हो गया है। कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल से वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि घुटनों तक यहां पानी भर गया है।

दिल्ली के मोती बाग में भी ऐसे ही हालात हैं। बारिश के बाद यहां भी सड़क पर जलजमाव देखा गया। सड़कों पर जलजमाव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • खेल: शुभमन गिल बने वनडे में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज और पर्सनैलिटी राइट्स मामले में युवराज सिंह को राहत

  • ,
  • राजस्थान में मानसून का कहर, जयपुर में सड़कें जलमग्न, धौलपुर में बाजार डूबे, 22 जिलों में येलो अलर्ट

  • ,
  • यादों में जॉनी वॉकरः बस कंडक्टर से बने कॉमेडी के बादशाह, अदाकारी से गमगीन चेहरों पर भी बिखेरी मुस्कान

  • ,
  • सिनेजीवन: आदित्य चोपड़ा और शाहरुख खान वजह से डायरेक्टर बने करण जौहर और 'Mtv हसल 5' का नया थीम होगा 'अपना होमग्राउंड'