
बिहार के सियासी घटनाक्रम में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के राज्यपाल से आज मिलने का समय मांगा है। ऐसा माना जा रहा है कि राज्यपाल से मिलकर नीतीश नए गठबंधन की सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं।
इससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने नेताओं के साथ बैठक की। वहीं एक अणे मार्ग पर सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सत्ताधारी जेडीयू की बैठक हुई। इसके अलावा कांग्रेस और हम ने भी अपने नेताओं के साथ बैठक की। इस सब के बीच ऐसी खबर की बिहार बीजेपी 1.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस करने वाली है।
बिहार विधानसभा में आरजेडी के 79, बीजेपी के 77, जेडीयू के 45, कांग्रेस के 19, सीपीआइ (एमएल) के 12, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के 4, सीपीआइ और सीपीआइ (एम) के 2-2, एआइएमआइएम के एक विधायक हैं। इनके अलावा एक निर्दलीय विधायक हैं। विधानसभा की एक सीट रिक्त है।
आरजेडी - 79 (अनंत सिंह की सदस्यता खत्म )
कांग्रेस - 19
CPI( ML) - 12
CPM- 02
CPI - 02
जीतन राम मांझी - 04
जेडीयू - 45
बीजेपी - 77
निर्दलीय -01
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 09 Aug 2022, 12:38 PM IST