हालात

गुरुग्राम में मुस्लिम युवक की दाढ़ी काटने वालों से ओवैसी ने कहा, ‘एक दिन तुम्हें भी हम रखवाएंगे दाढ़ी’

हैदराबाद में एक सभा को संबोधित करते हुए एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि जुल्म करने वालों दाढ़ी काटने से हम दाढ़ी रखना खत्म नहीं कर देंगे, हम और बड़ी दाढ़ी रखेंगे और अपने अखलाक और सच्चाई से तुम्हें भी इस्लाम में शामिल कर लेंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी

हरियाणा के गुरुग्राम में मुस्किम युवक की दाढ़ी काटने को लेकर एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने हुए कहा, “दाढ़ी काटने वालों और उनके पिता से मैं यह कहना चाहता हूं कि अगर आप गला भी काट देंगे तो भी हम मुस्लिम ही रहेंग। हम आपको भी इस्लाम में शामिल करेंगे और दाढ़ी रखवाएंगे।”

Published: undefined

हैदराबाद में एक सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा, “जुल्म करने वालों दाढ़ी काटने से हम दाढ़ी रखना खत्म नहीं कर देंगे। हम और बड़ी दाढ़ी रखेंगे और अपने अखलाक और सच्चाई से हम तुम्हें भी इस्लाम में शामिल कर लेंगे।”

Published: undefined

गौरतलब है कि 31 जुलाई को गुरुग्राम में मुस्लिम युवक की दाढ़ी काटने का मामला सामने आया था। मुस्लिम युवक ने बताया था कि एक सैलून में बैठे दो युवकों ने उसकी दाढ़ी जबरदस्ती काट दी और मना करने पर उसकी पिटाई भी की गई थी। मीडिया में खबर आने के बाद पुलिस हरकतर में आई थी और केस दर्ज कर इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस बोली- ये चोरी नहीं डकैती है

  • ,
  • 'सुप्रीम कोर्ट से जांच, ट्रस्ट भंग हो', राम मंदिर चंदा चोरी मामले में कांग्रेस ने RSS-BJP पर लगाए गंभीर आरोप

  • ,
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के बीच चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, ट्रस्ट छोड़ा

  • ,
  • 'भारत के लोग वेनेजुएला के नागरिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं', खड़गे ने जानमाल के भारी नुकसान पर दुख जताया

  • ,
  • देहरादून: प्रेमनगर में बैरिकेडिंग करती रही पुलिस, दूसरे रास्ते शहर में घुसे निहंग, 2 घंटे तक पुलिस-प्रशासन के छूटे पसीन