हालात

विधानसभा चुनाव: बंगाल में चुनाव के लिए केंद्रीय बलों की भारी तैनाती पर ममता बनर्जी ने पूछा- क्या डराने की है कोशिश

ममता बनर्जी ने कहा, ‘‘चुनाव लोकतंत्र का त्योहार है, किसी की हत्या करने का नहीं।’’ उन्होंने समर्थकों से कहा कि अगर उन्हें किसी भी तरह के उत्पीड़न का सामना करना पड़े तो वे प्राथमिकी दर्ज कराएं।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

 पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीआरपीएफ के बख्तरबंद वाहनों की तैनाती पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए बुधवार को आरोप लगाया कि बीजेपी नीत केंद्र ने सरकार के सभी विभागों को अपने पक्ष में काम करने के लिए लगा दिया है।

ममता उत्तर 24 परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस की एक रैली को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने दावा किया कि सीआरपीएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ और बीएसएफ जैसे केंद्रीय बलों के साथ-साथ रेलवे सहित अन्य केंद्रीय इकाइयों को भी चुनाव में तैनात किया गया है।

Published: undefined

तृणमूल प्रमुख ने कहा, ‘‘चुनाव लोकतंत्र का त्योहार है, किसी की हत्या करने का नहीं।’’ उन्होंने समर्थकों से कहा कि अगर उन्हें किसी भी तरह के उत्पीड़न का सामना करना पड़े तो वे प्राथमिकी दर्ज कराएं।

उन्होंने पूछा, ‘‘चुनाव के लिए केंद्रीय बलों के लगभग दो लाख कर्मियों को बंगाल लाया गया है। यह अभूतपूर्व है। क्या वे इतनी बड़ी संख्या में बलों को तैनात कर मुझे डराने की कोशिश कर रहे हैं?’’

Published: undefined

बीजेपी को चुनौती देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं देखना चाहती हूं कि किसके पास ज्यादा ताकत है - बख्तरबंद गाड़ियों के पास या जनता के पास।’’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की हालिया टिप्पणियों का जिक्र करते हुए, जिनमें उन्होंने उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी थी, तृणमूल प्रमुख ने कहा कि ऐसे बयान चुनाव जीतने के बाद ही दिए जाने चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘आपकी जीत की कोई संभावना नहीं है।’’

Published: undefined

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि राज्य पुलिस बीजेपी के पक्ष में काम कर रही है। उन्होंने आईएएस, आईपीएस और अन्य अधिकारियों से निष्पक्ष तरीके से काम करने का आग्रह करते हुए कहा, ‘‘हमारी पुलिस उनकी सहयोगी बन गई है; वे अब मुझे नहीं पहचानते, वे बीजेपी को जानते हैं।’’

कोलकाता के इकबालपुर में तृणमूल और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हुई हालिया झड़प का जिक्र करते हुए, उन्होंने पुलिस पर तृणमूल कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया और सवाल किया कि कोलकाता पोर्ट से बीजेपी उम्मीदवार राकेश सिंह को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया।

Published: undefined

ममता बनर्जी ने दावा किया कि मतदान से पहले 1,000 तृणमूल नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए एक सूची तैयार की गई है। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी, ‘‘अगर एक भी तृणमूल कार्यकर्ता गिरफ्तार हुआ, तो मेरी हजारों माताएं और बहनें सड़कों पर उतर आएंगी।’’

लोगों से बीजेपी को वोट नहीं देने की अपील करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि अगर बीजेपी सत्ता में आयी तो मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम हटाए गए लोगों को देश से निकाला जा सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर एसआईआर प्रक्रिया में मतदाता सूची से 90 लाख नाम हटाए जा सकते हैं, तो बीजेपी के सत्ता में आने पर एनआरसी के जरिए बंगाल के आधे लोगों को देश से निकाल दिया जाएगा।’’

उन्होंने हज यात्रा के लिए पंजीकृत लोगों से मक्का की यात्रा शुरू करने से पहले अपना वोट डालने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको विश्वास दिलाती हूं कि हमारी हज समिति आपकी यात्रा का ख्याल रखेगी।’’

Published: undefined

ममता बनर्जी ने बीजेपी पर प्रवासी श्रमिकों को मतदान को प्रभावित करने के लिए लामबंद करने का आरोप लगाया और कहा कि निर्वाचन आयोग मतदान से पहले मोटरसाइकिल की आवाजाही पर रोक जैसे प्रतिबंध लगाकर लोगों को डरा रहा है।

बीजेपी द्वारा चुनाव प्रचार में भारी संसाधनों का उपयोग करने का दावा करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘वे 100 विमान और कई सौ हेलीकॉप्टरों के साथ बंगाल आए हैं, लेकिन चुनाव समाप्त होने के बाद वे कहीं नजर नहीं आएंगे।’’

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined