हालात

लोकसभा चुनाव में हार पर चल रही थी समीक्षा बैठक, पार्टी कार्यकर्ताओं ने नेताजी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें वीडियो

महाराष्ट्र के अमरावती में सोमवार को बहुजन समाज पार्टी की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर हमला भी किया। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने एक नेता को दौड़ा दौड़ा कर मारा और उसके कपड़े तक फाड़ दिए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

लोकसभा चुनाव 2019 में हार का सामना करने के बाद राजनीतिक दल अब तक समीक्षा बैठक कर रहे हैं। इन बैठकों में कई जगह हंगामा भी देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र के अमरावती में सोमवार को बहुजन समाज पार्टी की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर हमला भी किया। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने एक नेता को दौड़ा दौड़ा कर मारा और उसके कपड़े तक फाड़ दिए।

दरअसल महाराष्ट्र के अमरावती में लोकसभा चुनाव को लेकर बीएसपी कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक रखी गई थी। बैठक में कई बड़े नेता भी आए थे। बीएसपी कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेताओं पर विधान परिषद और लोकसभा चुनाव में पार्टी नेताओं पर पैसे खाने का आरोप लगाया।

जिसके बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया और मामला हाथापाई तक पहुंच गई। जिसके बाद कार्यकर्ता भड़क गए और नेताओं की पिटाई करने लगे। नेता जी को जान बचाने के लिए बैठक छोड़कर भागना पड़ा। लेकिन कार्यकर्ता उनके पीछे भी कुर्सी लेकर दौड़े और मारा। वीडियों में आप देख सकते हैं कि नेताजी किसी तरह से जान बचाकर भागते दिख रहे हैं।

इससे पहले 9 जून को अलीगढ़ में भी बीएसपी की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक में मारपीट की खबरें आई थी। खबरों के मुताबिक 9 जून को अलीगढ़ में बीएसपी की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई गई थी। जहां नेताओं के बीच मारपीट होने लगी। सुत्रों के मुताबिक इसकी शुरुआत पहले छोटी सी बहस से हुई थी, फिर मामला चाकूबाजी तक पहुंच गया। लोगों का आरोप है कि पार्टी पैसे लेकर टिकट देती है। इस मीटिंग में नगीना के सांसद भी मौजूद थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 18 Jun 2019, 4:00 PM IST