हालात

लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार को झटका, खुदरा के बाद थोक महंगाई दर में हुई बढ़ोतरी

खुदरा महंगाई दर के बाद अब मोदी सरकार को थोक महंगाई के मोर्चे पर निराशा हाथ लगी है। फरवरी माह में थोक महंगाई दर में इजाफा हुआ है। थोक महंगाई दर 2.76 फीसदी से 2.93 फीसदी पर आ गई है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

चुनावी मौसम में थोक मंहगाई के मोर्चे पर मोदी सरकार को झटका लगा है। 2019 के फरवरी महीने में थोक मंहगाई 2.93 फीसदी रही जो जनवरी महीने में 2.76 फीसदी थी, जबकि फरवरी 2018 में महंगाई दर 2.74 फीसदी के स्तर पर थी। थोक महंगाई दर इंडेक्स में सभी कमोडिटिज की कीमतें फरवरी 2019 में 0.3 फीसदी बढ़ी हैं।

रोजमर्रा चीजें, ईंधन और बिजली की कीमतों में बढ़ोतरी होने की वजह से फरवरी में थोक महंगाई दर में इजाफा हुआ। सरकार ने गुरुवार को इसके आंकड़े जारी किए।

एक साल पहले फरवरी, 2018 में थोक मंहगाई दर 2.74 फीसदी रही थी। प्राथमिक वस्तुएं जैसे आलू, प्याज, फल और दूध की थोक महंगाई दर फरवरी में बढ़कर 4.84 फीसदी हो गई। जनवरी में यह 3.54 प्रतिशत थी। ईंधन और बिजली सेगमेंट की थोक महंगाई दर जनवरी के 1.85 प्रतिशत के मुकाबले बढ़कर फरवरी में 2.23 फीसदी हो गई है। वहीं जनवरी, 2019 में यह आंकड़ा 3.54 फीसदी रहा था।

फरवरी में खुदरा महंगाई बढ़कर 2.57 फीसदी पर पहुंच गई। जनवरी में यह 1.97 फीसदी थी।औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर जनवरी में घटकर 1.7 फीसदी हो गई थी। एक साल पहले समान महीने में यह 7.5 फीसदी थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • खेल: भारत-पाक एशियाड फाइनल में उपस्थित नहीं होंगे मोहसिन नकवी और युवराज बोले-भारतीय टीम में वर्ल्ड कप जीतने की क्षमता

  • ,
  • ममता बनर्जी का दावा, बंगाल में ‘अशांत माहौल’ बना रही बीजेपी सरकार, ज्ञानेश कुमार 'डाकू', पद से हटाने की मांग

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मुंबई में SIR के खिलाफ कॉकरोच पार्टी का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का मांगा इस्तीफा, कहा- ये तो सिर्फ ट्रेलर है...

  • ,
  • ‘नोटबंदी’ के बाद देश ‘वोटबंदी’ का सामना कर रहा है... सचिन पायलट ने एसआईआर को बताया असंवैधानिक

  • ,
  • सिनेजीवन: अर्जुन रामपाल ने मां के बर्थडे पर शेयर की इमोशनल पोस्ट और नुसरत भरूचा के रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर