हालात

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी के काफिले पर नहीं हुआ हमला, कांग्रेस ने बताया आखिर कैसे टूटा कार का शीशा?

कांग्रेस ने कहा कि राहुल गांधी के काफिले पर हमला नहीं हुआ है, बल्कि सुरक्षा घेरे में इस्तेमाल किए जाने वाले रस्से से कार की विंडशील्ड टूट गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पश्चिम बंगाल के मालदा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले पर हमले की खबर गलत है। कांग्रेस ने ट्वीट के जरिए गलत खबर को लेकर स्पष्टीकरण दिया है। कांग्रेस ने X पोस्ट कर कहा कि राहुल गांधी के काफिले पर हमला नहीं हुआ है। बल्कि राहुल जी से मिलने अपार जनसमूह आया हुआ था, एक महिला उनसे मिलने के लिये जब एकदम से आगे आ गयीं, तब कार को अचानक रोकना पड़ा। सुरक्षा घेरे में इस्तेमाल किए जाने वाले रस्से से कार की विंडशील्ड टूट गई।

कांग्रेस ने आगे कहा कि जननायक राहुल गांधी जी जनता पर हो रहे अन्याय के खिलाफ न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। जनता उनके साथ है, जनता उनको सुरक्षित रखे है।

आपको बता दें कि राहुल गांधी इस समय भारत जोड़ो न्याय यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। उनकी यात्रा बिहार के कटिहार से एक बार फिर प.बंगाल में पहुंची है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा