हालात

भोजपुरी अभिनेता ब्रिजेश त्रिपाठी का 72 साल की उम्र में निधन, अमिताभ से लेकर शाहरुख के साथ भी कर चुके हैं काम

परिवार के अनुसार, उन्हें दो हफ्ते पहले डेंगू हुआ था और उनका मेरठ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के बाद वह हाल ही में मुंबई लौटे आए थे। लेकिन आज अचानक दिल का दौरा पड़ा और जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भोजपुरी अभिनेता ब्रिजेश त्रिपाठी का 72 साल की उम्र में निधन, कई हिंदी फिल्मों में भी कर चुके हैं काम
भोजपुरी अभिनेता ब्रिजेश त्रिपाठी का 72 साल की उम्र में निधन, कई हिंदी फिल्मों में भी कर चुके हैं काम फोटोः IANS

भोजपुरी सिनेमा में अपने काम के लिए मशहूर वरिष्ठ अभिनेता ब्रिजेश त्रिपाठी का सोमवार को 72 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें दो हफ्ते पहले डेंगू हुआ था और उनका मेरठ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के बाद वह हाल ही में मुंबई लौटे आए थे।

Published: undefined

अभिनेता ब्रिजेश त्रिपाठी के परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें आज अचानक दिल का दौरा पड़ा और जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अभिनेता ब्रिजेश त्रिपाठी का परिवार मुंबई में ही रहता है और सोमवार को वहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Published: undefined

ब्रिजेश त्रिपाठी ने 46 साल से भी ज्यादा लंबे करियर में कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया था। उन्होंने 'मोहरा', 'गुप्त' और 'नो एंट्री' जैसी कई फिल्मों में काम किया था। हिंदी सिनेमा में उन्होंने महानायक अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अजय देवगन और सलमान खान जैसे शीर्ष के अभिनेताओं के साथ काम किया था।

Published: undefined

इसके अलावा, उन्होंने 250 से अधिक क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों में भी योगदान दिया। उनकी भोजपुरी फिल्म 'ओम' ने भारी सफलता हासिल की, जिसे दुनिया भर में प्रसिद्धि मिली। उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव, पवन सिंह और खेसारी लाल यादव समेत कई लोगों के साथ काम किया था।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • संसद अनिश्चितकाल तक स्थगित, हंगामे की भेंट चढ़ा पूरा सत्र, लोकसभा में सिर्फ 37 घंटे हुई चर्चा, राज्यसभा में 41 घंटे

  • ,
  • सिनेजीवन: ‘जॉली LLB-3’ पर न्यायपालिका के अनादर का आरोप और जानिए , क्यों जैकी श्रॉफ ने खुद को बताया 'हरित योद्धा'

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: SIR-वोट चोरी पर संसद में हंगामा, लोकसभा के बाद राज्यसभा की कार्यवाही भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

  • ,
  • वीडियो: राहुल गांधी बोले- जो सरकार वोट चोरी से बनी हो, क्या उसका इरादा कभी जनसेवा हो सकता है?

  • ,
  • संभल शाही जामा मस्जिद विवाद: संभल के सिविल जज की अदालत में हुई सुनवाई, 28 अगस्त तक आपत्ति दाखिल करने के निर्देश