हालात

बिहार चुनाव: सोनबरसा में NDA पर बरसीं प्रियंका गांधी, पलायन और बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर जमकर घेरा

प्रियंका गांधी ने बिहार के सोनबरसा में चुनावी रैली में NDA सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 65 लाख लोगों के वोट काटना जनता के खिलाफ साजिश है, महिलाओं को 10 हजार की घोषणा चुनावी धोखा है और बिहार में रोजगार की कमी से पलायन बढ़ा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच सोनबरसा में कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी ने सोमवार को एक चुनावी सभा को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने केंद्र और राज्य की NDA सरकार पर सीधा हमला बोला और कहा कि बिहार में जनता के वोट को चोरी करने की साजिश की जा रही है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि बिहार में 65 लाख से ज्यादा लोगों के वोट काट दिए गए हैं, जिसका मतलब है कि इतने लोगों से उनके अधिकार छीन लिए गए हैं। उन्होंने कहा, "वोट जनता को कई अधिकार देता है, और अगर यही वोट चला जाएगा तो जनता के पास कुछ नहीं बचेगा। वोट चोरी जनता के खिलाफ बहुत बड़ी साजिश है।"

इसे भी पढ़ें: 'बिहार आएंगे तो 'कट्टा' की बात करेंगे और गुजरात जाते ही...', PM मोदी के 'कट्टा' वाले बयान पर तेजस्वी

Published: undefined

'बिहार के योगदान पर गर्व करें'

प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन की शुरुआत बिहार की गौरवशाली भूमिका की चर्चा से की। उन्होंने कहा कि "देश के विकास में बिहार का बहुत बड़ा योगदान रहा है। हमारे संविधान ने आपको वोट देने की शक्ति दी है, इसलिए अपनी इस शक्ति को पहचानिए और गर्व कीजिए कि आप बिहार के नागरिक हैं।"

इसे भी पढ़ें: बिहार चुनाव: '56 इंच की छाती में कुछ नहीं रखा, 56 इंच की छाती वाले डरपोक हैं', राहुल गांधी का PM मोदी पर बड़ा हमला

Published: undefined

महिलाओं को 10 हजार की घोषणा पर सवाल

कांग्रेस महासचिव ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा, "बिहार चुनाव से हफ्ते भर पहले महिलाओं को 10 हजार रुपए देने की घोषणा की जा रही है। यह 10 हजार रुपए बीते 20 सालों से कहां थे? क्या तब महिलाएं संघर्ष नहीं कर रही थीं?"

उन्होंने जनता से अपील की, "इनसे 10 हजार रुपए ले लो, लेकिन इन्हें वोट मत दो। इनकी नीयत साफ नहीं है।"

इसे भी पढ़ें: बिहार चुनाव: अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर तेजस्वी यादव ने किया बड़ा ऐलान, बोले- 18 नवंबर को शपथ लेंगे और 26 नवंबर से...

Published: undefined

पलायन और बेरोजगारी पर हमला

प्रियंका गांधी ने बिहार में बेरोजगारी और पलायन के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा, "बिहार से लाखों लोग दूसरे राज्यों में रोजगार के लिए पलायन कर रहे हैं। पहले खेती से लोग गुजारा कर लेते थे, लेकिन अब किसानों को उनकी फसल का सही दाम नहीं मिलता। नौकरियों की कमी के कारण युवा अपने परिवारों से दूर जाने को मजबूर हैं।"

Published: undefined

'अडानी को जमीन, जनता को लोन'

प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री ने देश के सभी बड़े उद्योग अपने दोस्तों को दे दिए हैं। अडानी को बिहार की जमीन एक रुपए प्रति एकड़ में दे दी गई, जबकि आम जनता को वही जमीन लेने के लिए लोन लेना पड़ता है। मोदी जी के दोस्तों के हजारों करोड़ रुपए माफ हो जाते हैं, लेकिन आम जनता का लोन कभी माफ नहीं होता।"

Published: undefined

कोसी नदी और बाढ़ पर बयान

प्रियंका गांधी ने बिहार की कोसी नदी में हर साल आने वाली बाढ़ का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा, "पहले जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब बाढ़ को ‘राष्ट्रीय आपदा’ घोषित किया जाता था और प्रभावित लोगों को आर्थिक मदद दी जाती थी। लेकिन अब स्थिति ऐसी नहीं है, आज सरकार कुछ नहीं करती।"

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined