
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का नामांकन जारी है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने आज राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर उनके साथ पिता और आरजेडी के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और मां पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी मौजूद रहे।
तेजस्वी यादव जब हाजीपुर कलेक्ट्रेट नामांकन दाखिल करने के लिए निकले, तो रास्ते में उनके साथ जनसैलाब उमड़ पड़ा। समर्थक, पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उमड़े और उनका स्वागत किया और परिवर्तन के नारे लगे।
इसे भी पढ़ें: बिहार चुनाव: 'NDA में कुछ भी ठीक नहीं है', उपेंद्र कुशवाहा के इस बयान से खलबली, सीट बंटवारे को लेकर घमासान
राघोपुर विधानसभा क्षेत्र को आरजेडी परिवार का परंपरागत गढ़ माना जाता है। लालू प्रसाद यादव ने यहां मजबूत राजनीतिक पकड़ बनाई है।
तेजस्वी यादव इस सीट से लगातार जीतते आ रहे हैं। इस सीट को उन्होंने 2015 के बाद से अपने नाम रखा है। इस सीट पर पहले चरण में मतदान होना है।
पहले चरण में जिन जिलों में वोटिंग होगी, उनमें गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर शामिल हैं।
इनमें कई महत्वपूर्ण और हॉट सीटें भी हैं, जैसे सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, वैशाली, बेगूसराय, खगड़िया, नालंदा और पटना साहिब। यह सीटें इस चुनाव में जनमत की दिशा तय कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: बिहार चुनाव: सीट बंटवारे पर NDA में घमासान! नाराज JDU सांसद का CM नीतीश को पत्र, इस्तीफा देने की मांगी अनुमति
पहले चरण में कुछ आरक्षित सीटें भी हैं, जैसे सिंहेश्वर, सोनबरसा, बखरी, राजगीर, फुलवारी, मसौढ़ी और अगिआंव।
इसे भी पढ़ें: बिहार विधानसभा चुनाव: 'तेजस्वी की गुगली से बिखर जाएगा NDA, राज्य में दो बार मनाई जाएगी दीपावली'
इस बार बिहार में दो चरणों में मतदान होगा।
पहले चरण में 121 सीटों पर वोटिंग 6 नवंबर 2025 को होगी।
दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर 2025 को होगा।
चुनाव के नतीजे 14 नवंबर 2025 को घोषित किए जाएंगे।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए