हालात

बिहारः JDU विधायक के खिलाफ नीतीश के जनता दरबार पहुंची महिला, पति की हत्या में कार्रवाई नहीं होने का लगाया आरोप

महिला की शिकायत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तुरंत उन्हें डीजीपी एस के सिंघल के पास भेज दिया। अपने ही विधायक के खिलाफ आई शिकायत से सकपकाए नीतीश कुमार ने कहा कि कृपया इन्हें डीजीपी के पास ले जाएं। वह मामले को देखेंगे।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में सोमवार को उस समय सनसनी मच गई, जब वाल्मीकि नगर की एक महिला ने अपने पति की हत्या के आरोपी जेडीयू विधायक रिंकू सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए पुलिस की निष्क्रियता की शिकायत की। शिकायतकर्ता कुमुद वर्मा ने आरोप लगाया कि वाल्मीकि नगर के जेडीयू विधायक इस साल फरवरी में हुई उनके पति दयानंद वर्मा की हत्या में शामिल हैं, लेकिन बिहार पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया है।

कुमुद वर्मा सोमवार को पटना में आयोजित नीतीश कुमार के जनता दरबार में पहुंचीं। शिकायत के बाद मुख्यमंत्री ने तुरंत उन्हें डीजीपी एस के सिंघल के पास भेज दिया। अपने ही विधायक के खिलाफ आई शिकायत से सकपकाए नीतीश कुमार ने कहा कि कृपया उन्हें डीजीपी के पास ले जाएं। वह मामले को देखेंगे।

वाल्मीकि नगर के विधायक रिंकू सिंह और उनके दो सहयोगी बबलू कुमार और शकील पूर्व जिला पार्षद दयानंद वर्मा की हत्या के आरोप का सामना कर रहे हैं। मृतक की पत्नी कुमुद वर्मा की लिखित शिकायत पर नौरंगिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। तभी से रिंकू सिंह और उसके दो सहयोगी फरार हैं।

बता दें कि दयानंद वर्मा की 14 फरवरी को उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह बगहा शहर के सिरिसिया चौक पर समर्थकों से बातचीत कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार दो हमलावर आए और उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। वर्मा को चार गोलियां लगीं और उप-मंडल अस्पताल, बगहा में उन्होंने दम तोड़ दिया। दयानंद वर्मा नेता होने के साथ-साथ बगहा और आसपास के जिलों में ठेकेदारी भी करते थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: लखनऊ में CM के PC में हंगामा, महिला पत्रकार बोलीं- सवाल ले लीजिए मुख्यमंत्री जी, उठकर चल दिए योगी

  • ,
  • बिहार में 47.92 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित, कई नदियां खतरे के निशान से पर, जलस्तर में कमी से कटाव का खतरा

  • ,
  • उत्तराखंड में बीजेपी को झटका, गढ़वाल विश्वविद्यालय चुनावों एनएसयूआई की शानदार जीत, विद्यार्थी परिषद का किला ढहा

  • ,
  • फ्रीबी कल्चर पर शिवसेना (यूबीटी) ने की ट्रंप और मोदी की राजनीति की तुलना, बोले- यह लोकतंत्र के लिए खतरा

  • ,
  • 'यूपी में अपराधियों को मिल रहा सत्ता का संरक्षण', गोंडा हत्याकांड पर समाजवादी पार्टी का योगी सरकार पर हमला