हालात

LPG के दाम बढ़ने से कांग्रेस के निशाने पर बीजेपी सरकार, मध्य प्रदेश विधानसभा के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश विधानसभा के बाहर घरेलू और वाणिज्यिक LPG सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मार्च के पहले ही दिन लोगों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत बुधवार को 50 रुपए बढ़ गई है। दिल्ली में अब घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1,103 रुपए हो गई है। पहले राजधानी में 1,053 रुपये में घरेलू एलपीजी सिलेंडर मिलता था। वहीं कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम भी बढ़ गए हैं। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 350.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के बाद कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश विधानसभा के बाहर घरेलू और वाणिज्यिक LPG सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस ने एक ट्वीट करके पूछा कि जब LPG सिलेंडर का दाम 400 रुपए से कम था तब स्मृति ईरानी सिलेंडर लेकर सड़क पर बैठ गई थीं। आज सिलेंडर का दाम 1,100 रुपए से ज्यादा हो गया, क्या आज भी सड़क पर उतरेंगी?

गौरतलब है कि देश में बीते कुछ सालों में रसोई गैस की कीमतों में तेजी से इजाफा हुआ है। पेट्रोलियम मंत्रालय के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 1 अप्रैल, 2017 से 6 जुलाई, 2022 के बीच एलपीजी की कीमतों में 58 बार बदलाव किए गए। इससे एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 45 फिसदी की बढ़त हुई। अप्रैल 2017 में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 723 रुपये थी और जुलाई 2022 तक 45 फिसदी बढ़कर 1,053 रुपये हो गई। अब घरेलू रसोई गैस की कीमत 1,053 से बढ़कर 1103 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत

  • ,
  • छात्रों के खिलाफ ‘हिंसा’ के लिए अमित शाह जिम्मेदार, संसद में आकर जवाब देने का साहस नहींः राहुल गांधी

  • ,
  • खेल: इरफान समेत कई पाक क्रिकेटर हो सकते हैं बैन और जोसेफ और सैमी विवाद में कूदे विवियन रिचर्ड्स

  • ,
  • अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर हमला, कहा- बीजेपी ने राम मंदिर से लेकर जनता के भरोसे तक को नुकसान पहुंचाया