हालात

BJP सरकार के कुप्रबंधन ने बैंकिंग क्षेत्र को संकट में धकेला, मुश्किल में कनिष्ठ कर्मचारी: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि यह अत्यंत चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन श्रमिक वर्ग के पेशेवरों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ने और कार्यस्थल पर इस तरह के उत्पीड़न और शोषण को समाप्त करने के लिए इस मुद्दे को पूरी गंभीरता से उठाएगी।

BJP सरकार के कुप्रबंधन ने बैंकिंग क्षेत्र को संकट में धकेला, मुश्किल में कनिष्ठ कर्मचारी: राहुल गांधी
BJP सरकार के कुप्रबंधन ने बैंकिंग क्षेत्र को संकट में धकेला, मुश्किल में कनिष्ठ कर्मचारी: राहुल गांधी फोटोः वीडियोग्रैब

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि बीजेपी की सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन ने बैंकिंग क्षेत्र को संकट में धकेल दिया है और इस संकट का बोझ बैंकों के कनिष्ठ कर्मचारियों को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने आईसीआईसीआई बैंक के 782 पूर्व कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात का हवाला देते हुए यह टिप्पणी की।

Published: undefined

यह मुलाकात शुक्रवार को संसद भवन स्थित राहुल गांधी के कार्यालय में हुई थी। राहुल गांधी ने शनिवार को 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, "बीजेपी सरकार ने अपने अरबपति मित्रों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया है। विनियामक कुप्रबंधन के साथ मिलकर सांठगांठ वाले पूंजीवाद ने भारत के बैंकिंग क्षेत्र को संकट में धकेल दिया है।" उनके मुताबिक, संकट का यह बोझ अंततः कनिष्ठ कर्मचारियों को उठाना पड़ता है, जो तनाव और मुश्किल भरी स्थितियों को सहन करते हैं।

Published: undefined

राहुल गांधी ने कहा कि आईसीआईसीआई बैंक के 782 पूर्व कर्मचारियों की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल ने कल संसद में मुझसे मुलाकात की। उनकी बातें एक परेशान करने वाले कार्यशैली को उजागर करती हैं जिसके तहत कार्यस्थल पर उत्पीड़न, जबरन स्थानांतरण, एनपीए उल्लंघनकर्ताओं को अनैतिक ऋण देने का खुलासा करने के लिए प्रतिशोध और उचित प्रक्रिया के बिना बर्खास्तगी होती है।

Published: undefined

राहुल गांधी ने कहा, "यह अत्यंत चिंता का विषय है जो देश भर में हजारों ईमानदार कामकाजी पेशेवरों को प्रभावित कर रहा है।" उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस पार्टी इन श्रमिक वर्ग के पेशेवरों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ने और कार्यस्थल पर इस तरह के उत्पीड़न और शोषण को समाप्त करने के लिए इस मुद्दे को पूरी गंभीरता से उठाएगी।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: ईरान-अमेरिका के बीच फिर टूटा सीजफायर? तेहरान में US का बड़ा अटैक, FIFA में केप वर्डे ने फिर रचा इतिहास

  • ,
  • सोनिया गांधी ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर उठाए सवाल, बोलीं- गाजा पर पीएम की चुप्पी निंदनीय और समझ से परे

  • ,
  • FIFA: डेब्यू में ही केप वर्डे ने रचा इतिहास, नॉकआउट में पहुंचने वाला सबसे छोटा देश बना, अब अर्जेंटीना से सामना

  • ,
  • MP-झारखंड-छत्तीसगढ़ में आसमानी आफत, आंधी-बिजली से 18 की मौत, उत्तराखंड में घरों-स्कूलों में घुसा मलबा

  • ,
  • ईरान और अमेरिका के बीच क्या फिर टूटा सीजफायर? तेहरान में US का बड़ा अटैक, मिसाइल-ड्रोन साइट्स को बनाया निशाना