हालात

बड़ी खबर LIVE: जेलेंस्की के विमान के पास पहुंचा अज्ञात ड्रोन, बाल-बाल बचे यूक्रेनी राष्ट्रपति

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की नॉर्वे की यात्रा पर जा रहे थे, तभी उनके विमान के पास अज्ञात ड्रोन पहुंच गया। नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गार स्टोरे ने इस घटना की पुष्टि की है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

जेलेंस्की के विमान के पास पहुंचा अज्ञात ड्रोन, बाल-बाल बचे यूक्रेनी राष्ट्रपति

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की उस समय बाल-बाल बच गए, जब मोल्दोवा से नॉर्वे के लिए उड़ान भरते उनके विमान के पास एक अज्ञात ड्रोन सामने आ गया। जेलेंस्की नॉर्वे के दिवंगत राजा हेराल्ड पंचम के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ओस्लो जा रहे थे। नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गार स्टोरे ने घटना की पुष्टि करते हुए इसे जेलेंस्की की यात्रा के दौरान सामने आए गंभीर सुरक्षा खतरे का संकेत बताया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए