बड़ी खबर LIVE: ब्रिक्स सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज बैंकों की देशव्यापी हड़ताल
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन BRICS Summit 2026 में शामिल होने के लिए भारत पहुंच गए हैं। वहीं पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत अन्य लंबित मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी यूनियनों ने शुक्रवार को हड़ताल का फैसला किया है।
By नवजीवन डेस्क
फोटो: सोशल मीडिया
बैंक यूनियनों की आज देशव्यापी हड़ताल
पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत अन्य लंबित मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी यूनियनों ने शुक्रवार को हड़ताल का फैसला किया है। इससे खासकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में नकद जमा और निकासी जैसी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। कई राज्यों मं बैंकिंग सेवाओं पर लगातार चार दिन असर पड़ने की संभावना है।
ब्रिक्स सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन BRICS Summit 2026 में शामिल होने के लिए भारत पहुंच गए हैं। पुतिन शुक्रवार को दिल्ली के पालम एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे। भारत पहुंचने पर विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने उनका स्वागत किया। BRICS Summit 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होना है। इसमें कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और सरकारों के प्रमुख शामिल होंगे।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए