हालात

बड़ी खबर LIVE: दिल्ली-NCR में बारिश बनी आफत, कई जगह जलभराव, पटना में छात्र संगठन आज करेंगे CM आवास का घेराव

दिल्ली-NCR में सुबह सुबह हुई तेज बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई, वहीं पटना में आंदोलन कर रहे छात्र संगठनों के साथ सरकार की बैठक होनी है, हालांकि बावजूद इसके बावजूद छात्र आज मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

आज की बड़ी खबरें

दिल्ली-NCR में बारिश बनी आफत, कई जगह जलभराव

दिल्ली-NCR में सोमवार को हुई तेज बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई। दिल्ली के संगम विहार, जखीरा, न्यू अशोक नगर, शिवाजी स्टेडियम और कनॉट प्लेस समेत कई इलाकों में सड़कें पानी से भर गईं, जबकि गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी कई प्रमुख रास्तों पर यातायात प्रभावित हुआ। गुरुग्राम में हालात को देखते हुए 25 अगस्त के लिए कॉरपोरेट कार्यालयों और स्कूल-कॉलेजों को वर्क फ्रॉम होम/ऑनलाइन व्यवस्था अपनाने की सलाह दी गई है। भारी बारिश का असर दिल्ली एयरपोर्ट की उड़ानों पर भी पड़ा और कुछ उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा। मौसम विभाग ने 25 अगस्त को भी दिल्ली-NCR में बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है।

पटना में छात्र संगठन आज करेंगे CM आवास का घेराव

पटना में आंदोलन कर रहे छात्र संगठनों के साथ सरकार की बैठक होनी है, हालांकि बावजूद इसके बावजूद छात्र आज मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। इससे पहले छात्र संगठनों और सरकार के बीच हुई बैठक में कई मुद्दों पर सकारात्मक बातचीत हुई है। बैठक के दौरान सरकार की ओर से छात्र संगठनों की कई मांगों को लेकर आश्वासन दिया गया है। बैठक के बाद छात्र नेताओं ने कहा कि सरकार और छात्र संगठनों के बीच जो दूरी बनी हुई थी, वह अब लगभग खत्म होने की स्थिति में है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए