हालात

बड़ी खबर LIVE: तेज प्रताप यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन बना वजह

छात्रों के समर्थन में पटना के रामगुलाम चौक पहुंचे तेज प्रताप यादव को एग्जिबिशन रोड के पास हिरासत में लिया गया। बाद में उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

तेज प्रताप यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन बना वजह

बिहार बंद के दौरान शनिवार को NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में हुए छात्रों के प्रदर्शन में शामिल तेज प्रताप यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। छात्रों के समर्थन में पटना के रामगुलाम चौक पहुंचे तेज प्रताप यादव को एग्जिबिशन रोड के पास हिरासत में लिया गया। बाद में उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।