
राजधानी दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। रविवार सुबह कई इलाकों में धुंध की मोटी परत छाई रही और CPCB के सुबह 6 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, पंजाबी बाग में AQI 452 के साथ सबसे ज्यादा प्रदूषण दर्ज किया गया। आरके पुरम में 449, IIT दिल्ली में 446 और द्वारका में 444 AQI रहा। वहीं, मथुरा रोड, सिरीफोर्ट, नॉर्थ कैंपस, चांदनी चौक, पूसा और बुराड़ी समेत कई इलाकों में भी AQI 400 के पार दर्ज किया गया। राजधानी के अधिकांश प्रदूषित इलाके गंभीर श्रेणी में बने हुए हैं।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए