हालात

कोरोना संकट! कर्नाटक में 14 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान, सिर्फ जरूरी सेवाओं की छूट, सार्वजनिक परिवहन भी रहेगा बंद

कर्नाटक के सीएम ने कहा कि राज्य में मंगलवार रात 9 बजे से अगले 14 दिनों के लिए कर्फ्यू लगेगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान आवश्यक सेवाओं के लिए सुबह 6 बजे से 10 बजे तक अनुमति है। सुबह 10 बजे के बाद दुकानें बंद हो जाएंगी। सीएम ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन बंद रहेगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच कर्नाटक में कल यानी मंगलवार से से 14 दिनों के पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है। कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा द्वारा राज्य में लॉकडाउन की घोषणा की गई। कर्नाटक के सीएम ने कहा कि राज्य में मंगलवार रात 9 बजे से अगले 14 दिनों के लिए कर्फ्यू लगेगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान आवश्यक सेवाओं के लिए सुबह 6 बजे से 10 बजे तक अनुमति है। सुबह 10 बजे के बाद दुकानें बंद हो जाएंगी। सीएम ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन बंद रहेगा।

सीएम येदियुरप्पा के अनुसार- चिकित्सा और आवश्यक सेवाओं, मैन्यूफैक्चरिंग, कॉन्सट्रक्शन, कृषि-बागवानी क्षेत्रों की अनुमति होगी। मुख्य सचिव पी रवि कुमार आज शाम तक लॉकडाउन के बारे में दिशानिर्देश जारी करेंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • IND vs ENG: पांचवें T20 में दांव पर होगी टीम इंडिया की नंबर एक की कुर्सी, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

  • ,
  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई

  • ,
  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल