
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पर किसान बिलों को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। कैप्टन ने कृषि मंत्री तोमर के दावों को झूठ की गठरी करार दिया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने पंजाब सरकार और कांग्रेस पार्टी को लेकर झूठे दावे किए हैं।
कृषि मंत्री तोमर की ओर से पंजाब कांग्रेस के 2017 के मेनिफेस्टो में एपीएमसी को बदले जाने की बात उठाए जाने पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि लगता है कि उन्होंने घोषणापत्र पढ़ा ही नहीं। मेनिफेस्टो में साफ तौर पर यह वायदा किया गया था कि एपीएमसी एक्ट को नया रूप दिया जाएगा, जिससे किसानों को डिजिटल तकनीक से और मौजूदा एमएसपी प्रणाली के साथ छेड़छाड़ किए बिना, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंडियों तक पहुंचने में मदद की जा सके और भारत सरकार को मौजूदा एमएसपी प्रणाली के साथ बिल्कुल भी छेड़छाड़ करने न देने का भी वायदा इस मेनिफेस्टो में किया गया था।
Published: undefined
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस के संबंधित मेनिफेस्टो में यह भी कहा गया था कि कृषि मंडीकरण का नवीनीकरण किया जाएगा और इसको डिजिटल रूप देते हुए कृषि मंडीकरण के अलावा किसी भी और मकसद के लिए मंडी बोर्ड के फंड इस्तेमाल करने पर पूर्ण पाबंदी लगाई जाएगी।
Published: undefined
मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस के 2019 के चुनावी घोषणा पत्र में भी स्पष्ट तौर पर कहा गया था कि न्यूनतम समर्थन मूल्य को हर कीमत पर सुरक्षित रखा जाएगा और राज्य सरकारों की ओर से हजारों मार्केट तथा मंडियां स्थापित की जाएंगी। जिससे किसानों को अपना उत्पाद लाभ के साथ बेचने के लिए आसान पहुंच मुहैया करवाई जा सके।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined