हालात

Balasore Train Accident: बालासोर रेल हादसे में CBI की बड़ी कार्रवाई, 3 रेल कर्मचारियों को किया गिरफ्तार

सीबीआई ने बालासोर में पोस्टेड सीनियर सेक्शन इंजीनियर अरूण कुमार महंतो, सेक्शन इंजीनियर मोहम्मद आमिर खान, और एक टेक्निशियन पप्पू कुमार को गिरफ्तार किया है।

बालासोर ट्रेन हादसे में रेलवे के 3 अधिकारी अरेस्ट
बालासोर ट्रेन हादसे में रेलवे के 3 अधिकारी अरेस्ट फोटो: सोशल मीडिया

दो जून 2023 को ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे मामले में तीन लोगों के गिरफ्तार होने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक मामले की जांच कर रही सीबीआई ने तीन रेल कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरों की मानें तो सीबीआई ने बालासोर में पोस्टेड सीनियर सेक्शन इंजीनियर अरूण कुमार महंतो, सेक्शन इंजीनियर मोहम्मद आमिर खान, और एक टेक्निशियन पप्पू कुमार को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि तीनों को आईपीसी की धारा 304/201 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

बालासोर जिले में दो जून को तीन ट्रेनों के आपस में टकराने से हुए भीषण में हादसे में 290 से ज्यादा लोग मार गए थे। बाहानगा बाजार रेलवे स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस मुख्य लाइन के बजाय पासिंग लूप में घुस गई और एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। इसके बाद बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस भी पटरी पर पलटे डिब्बों से टकरा गई थी।

बालासोर में हुए हादसे के बाद रेलवे के साउथ ईस्टर्न जोन के कई अधिकारियों पर अब तक इसकी गाज गिर चुकी है। ईस्टर्न जोन की महाप्रबंधक अर्चना जोशी का ट्रांसफर कर दिया गया है। उनकी जगह अनिल कुमार मिश्रा को साउथ ईस्टर्न जोन का महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है। SER जोन की महाप्रबंधक अर्चना जोशी को कर्नाटक के येलहंका में रेल व्हीकल फैक्ट्री में महाप्रबधंक के रूप में ट्रांसफर कर दिया गया। उन्होंने 30 जुलाई, 2021 को महाप्रबंधक का पद संभाला था। वह अब कर्नाटक के यलहंका में रेल व्हील फैक्ट्री के महाप्रबंधक का पद संभालेंगी। इससे पहले रेलवे बोर्ड ने सहायक महाप्रबंधक और मंडल रेल प्रबंधक समेत जोन के पांच सीनियर अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: हिमाचल के चंबा में हादसा, बस के नीचे सड़क में गिरने से 7 की मौत, प्रयागराज में राहुल का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

  • ,
  • अमरनाथ यात्रा स्थगित: बारिश-लैंडस्लाइड के कारण अमरनाथ यात्रा जम्मू में रोकी, एक हजार से ज्याद तीर्थयात्री लौटे

  • ,
  • राजस्थान में बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी, भरतपुर में स्कूल बंद

  • ,
  • Weather: दिल्ली-एनसीआर में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, आज भी येलो अलर्ट, जानें क्या है मौसम विभाग की भविष्यवाणी!

  • ,
  • होर्मुज स्ट्रेट के पास एक और मर्चेंट जहाज पर हमला, इंजन रूम में आग लगने के बाद क्रू ने मांगी मदद