हालात

ओडिशा रेल हादसे की सुलझेगी गुत्थी? जांच करने बालासोर पहुंची CBI की टीम, कई अधिकारी मौजूद

ओडिशा ट्रेन त्रासदी में कम से कम 275 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 1,000 से अधिक घायल हो गए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

ओडिशा के बालासोर ट्रेन हादसे की जांच के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की 10 सदस्यों की एक टीम ओडिशा पहुंच गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो भी शेयर किया है।रेलवे बोर्ड ने रविवार को ट्रेन हादसे की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच की सिफारिश की थी।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को कहा था, जिस तरह से यह हादसा हुआ, हालात को देखते हुए और प्रशासनिक जानकारी के मुताबिक रेलवे बोर्ड इसकी जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश कर रहा है।

विपक्षी दल वैष्णव के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। विपक्ष कई रिपोर्ट और ऑडिट का हवाला दे रहा है, जिसमें रेलवे की ओर से खामियों को उजागर किया गया है। आपको बता दें, ओडिशा ट्रेन त्रासदी में कम से कम 275 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1,000 से अधिक घायल हो गए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति

  • ,
  • वोट चोरी के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: जंतर मंतर पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, कहा- हम पुलिस से डरने वाले नहीं