हालात

BJP शासित राज्यों में ईसाइयों को बनाया जा रहा निशाना.. वेणुगोपाल ने महाराष्ट्र में पादरी की गिरफ्तारी की निंदा की

कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि बीजेपी का धार्मिक कट्टरता और ध्रुवीकरण का नफरत भरा एजेंडा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है और इसके परिणामस्वरूप देश के बीजेपी शासित हिस्सों में रहने वाले सभी अल्पसंख्यकों के लिए जीवन जीना मुश्किल हो गया है।

BJP शासित राज्यों में ईसाइयों को बनाया जा रहा निशाना.. वेणुगोपाल ने महाराष्ट्र में पादरी की गिरफ्तारी की निंदा की
BJP शासित राज्यों में ईसाइयों को बनाया जा रहा निशाना.. वेणुगोपाल ने महाराष्ट्र में पादरी की गिरफ्तारी की निंदा की फोटोः सोशल मीडिया

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पैसे देकर धर्मांतरण कराने के आरोप में केरल के एक पादरी की महाराष्ट्र में गिरफ्तारी की निंदा करते हुए बुधवार को कहा कि बीजेपी शासित राज्यों में ईसाइयों को अपने धर्म का पालन करने के लिए चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है।उन्होंने फादर सुधीर विलियम की रिहाई के साथ प्राथमिकी रद्द करने की भी मांग की।

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में पुलिस ने बुधवार को कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में केरल के पादरी फादर सुधीर विलियम और चार महिलाओं सहित सात अन्य को गिरफ्तार कर लिया। इन पर ईसाई धर्म में परिवर्तन के लिए लोगों को पैसे की पेशकश करने का आरोप लगाया गया है।

वेणुगोपाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘केवल अपने धर्म का पालन करने के लिए ईसाइयों को बीजेपी शासित राज्यों में चुनिंदा ढंग से निशाना बनाया जा रहा है। महाराष्ट्र के नागपुर में एक ईसाई पुजारी की गिरफ्तारी अत्यंत निंदनीय है और यह स्पष्ट संकेत है कि जहां भी बीजेपी सत्ता में है, वह धर्मांतरण के फर्जी ढोंग के तहत ईसाइयों को परेशान करने के लिए राज्य मशीनरी का उपयोग करती है।’’

कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि बीजेपी का धार्मिक कट्टरता और ध्रुवीकरण का नफरत भरा एजेंडा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है और इसके परिणामस्वरूप देश के बीजेपी शासित हिस्सों में रहने वाले सभी अल्पसंख्यकों के लिए जीवन जीना मुश्किल हो गया है।

वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘हम मांग करते हैं कि पादरी के खिलाफ प्राथमिकी तुरंत वापस ली जाए और बजरंग दल के गुंडों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, जिनकी गुंडागर्दी के कारण यह घिनौना मामला सामने आया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सजा उन्हें मिलनी चाहिए जो लोग कानून अपने हाथ में लेते हैं और हमारे संविधान में उल्लिखित धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को नष्ट करते हैं, ना कि निर्दोष नागरिकों को।’’

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • CJP Protest LIVE: CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस का एक्शन, ध्रुव राठी, दीपके, रांका और सौरभ समेत सैकड़ों लोग हिरासत में

  • ,
  • दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए अलर्ट, CJP प्रदर्शन को लेकर जारी हुई एडवाइजरी, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार जाएंगे, यह सरकार जाएगी, फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत: राहुल गांधी

  • ,
  • अभिजीत दिपके, रांका और सौरभ को हिरासत में लिया गया, लैंड होते ही फ्लाइट के अंदर घुसी दिल्ली पुलिस

  • ,
  • ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम से हिरासत में लिया, संजय सिंह बोले- मोदी जी, युवाओं के गुस्से से मत खेलिए