हालात

उत्तर भारत में शीतलहर जारी, कोहरे के चलते दिल्ली पहुंचने वाली ये 26 ट्रेनें कई घंटे लेट, यात्री बेहाल

बुधवार को दिल्ली की तरफ आने वाली 26 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। भारतीय रेलवे ने देरी से चलने वाली ट्रेनों की लिस्ट जारी करते हुए यह जानकारी दी है। रेलवे का कहना है कि ज्यादा कोहरे की वजह से 3 जनवरी को 26 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं कई इलाकों में घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है। इस घने कोहरे का असर यातायात पर पड़ रहा है। आज दिल्ली की तरफ आने वाली 26 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। भारतीय रेलवे ने देरी से चलने वाली ट्रेनों की लिस्ट जारी करते हुए यह जानकारी दी है। 

जो ट्रेनें देरी से चल रही है वो हावड़ा-नई दिल्ली दुरंतो, चेन्नई-नई दिल्ली, पुरी-नई दिल्ली पुरूषोत्तम एक्सप्रेस, कानपुर-नई दिल्ली श्रमशक्ति, भोपाल-निजामुद्दीन, बेंगलुरु-निजामुद्दीन, भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी, रानीकमलापति भोपाल-नई दिल्ली, हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस, सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस, रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन शामिल हैं। 

ट्रेनों के देरी से चलने की वजह से यात्री काफी परेशान हैं। यात्रियों का कहना है कि उन्हें जरूरी काम से जल्दी पहुंचना था, लेकिन ट्रेन लेट होने की वजह से अब वह नहीं पहुंच पा रहे हैं। वहीं कुछ यात्रियों ने तो रेलवे से इसे लेकर जरूरी सुधार करने की मांग भी की है। 

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति

  • ,
  • वोट चोरी के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: जंतर मंतर पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, कहा- हम पुलिस से डरने वाले नहीं