हालात

देश पर मंडराया कोरोना संकट: दुबई से लौटे 2 यात्री कोविड पॉजिटिव मिले, चेन्नई एयरपोर्ट पर हुई थी जांच

तमिलनाडु स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दुबई से आए 2 यात्रियों ने आज चेन्नई हवाई अड्डे पर कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों यात्री पुदुकोट्टई जिले के अलंगुडी के रहने वाले हैं। उनके परीक्षण के नमूने राज्य सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

चीन में कोरोना के बेहद खराब स्थिति और दुनियाभर में बढ़ रहे मामले को देखते हुए भारत अलर्ट मोड पर है। दूसरे देशों से आ रहे यात्रियों पर खास नजर रखी जा रही है। सभी यात्रियों की एयरपोर्ट पर कोरोना जांच की जा रही है। इस बीच चेन्नई हवाई अड्डे पर दो लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। 

Published: undefined

तमिलनाडु स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दुबई से आए 2 यात्रियों ने आज चेन्नई हवाई अड्डे पर कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों यात्री पुदुकोट्टई जिले के अलंगुडी के रहने वाले हैं। उनके परीक्षण के नमूने राज्य सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

Published: undefined

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में 157 नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 3,421 हो गई है। बीते दिन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा था कि देश को सतर्क और तैयार रहना होगा क्योंकि दुनिया में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। देशभर के अस्पतालों में इसे लेकर मॉक ड्रिल कराया गया था।

Published: undefined

इस वक्त चीन, जापान, कोरिया समेत कई देशों में कोरोना बेकाबू हो गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में इस सप्ताह एक दिन में लगभग 3.7 करोड़ नए केस मिले हैं। इस बीच चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने घोषणा की है कि वह अब रोजाना कोविड-19 संक्रमण के आंकड़े प्रकाशित नहीं करेगा, क्योंकि लॉकडाउन के हटने, नागरिकों की व्यापक ट्रैकिंग और अनिवार्य परीक्षण के बावजूद वायरस बड़ी आबादी में फैल गया है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: बाल-बाल बचे केशव प्रसाद मौर्य, उड़ान भरते ही हेलिकॉप्टर में आई खराबी, करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

  • ,
  • बाल-बाल बचे केशव मौर्य, उड़ान भरते ही हेलिकॉप्टर में आई खराबी, केबिन में भरा धुआं, करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

  • ,
  • 'पहले कम अंतरराष्ट्रीय दामों का लाभ जनता से छीना, अब महंगाई के बोझ से जनता का निकाला पसीना', कांग्रेस का PM मोदी पर तंज

  • ,
  • 'BJP महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण के नाम पर करती है पाखंड', कमलनाथ ने आंकड़ों के जरिए एमपी सरकार का घेरा

  • ,
  • 'कायर और समझौतावादी हो गया है 56 इंच का सीना वाला आदमी’, अमेरिकी वित्त मंत्री के बयान पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा