हालात

एमपी में खाकी पर कोरोना संकट! अब तक 250 से ज्यादा पुलिसकर्मी-अधिकारी संक्रमित, 1 हजार से ज्यादा क्वारंटाइन

एमपी में पुलिस विभाग से मिले आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं कि पुलिस बल भी कोरोना की चपेट में है। राज्य में अब तक 250 से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं एक हजार से ज्यादा अधिकारियों और कर्मचारियों को क्वांटाइन करना पड़ा है। 

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

मध्य प्रदेश में कोरोना का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है और अब इस बीमारी को रोकने में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिस कर्मचारी भी इसकी गिरफ्त में आते जा रहे हैं। अब तक 250 से ज्यादा पुलिस कर्मचारी और अधिकारी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं, वहीं एक हजार से ज्यादा कर्मचारियों को क्वारंटाइन होना पड़ा।

Published: 02 Aug 2020, 12:29 PM IST

राज्य में कोरोना लगभग हर हिस्से को अपनी गिरफ्त में ले चुका है और यही कारण है कि संक्रमण को रोकने के लिए विभिन्न हिस्सों में पूर्णबंदी जैसे कदम उठाना पड़ रहे हैं। कहने की जरूत नहीं कि इसके पालन की सबसे ज्यादा जिम्मेदारी पुलिस बल पर है। पुलिस बल पर सड़कों पर घूमने वालों पर कार्यवाही करने से लेकर उन्हें हिदायत देने का काम पुलिस जवानों को करना पड़ रहा है और संदिग्ध मरीजों के संपर्क में आने से पुलिस बल में भी कोरोना फैल रहा है।

Published: 02 Aug 2020, 12:29 PM IST

पुलिस विभाग से मिले आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं कि पुलिस बल भी कोरोना की चपेट में आता जा रहा है। राज्य में अब तक 250 से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इतना ही नहीं एक हजार से ज्यादा अधिकारियों और कर्मचारियों को क्वांटाइन करना पड़ा है। इसका सीधा असर पुलिस की कार्यक्षमता पर पड़ रहा है।

राज्य में कोरोना के चलते अब तक भोपाल में एक पुलिस उपाधीक्षक प्रेम प्रकाश गौतम, इंदौर में थाना प्रभारी देवेंद्र चंद्रवंशी, उज्जैन के थाना प्रभारी यशवंत पाल और एक सहायक उपनिरीक्षक कुंवर सिंह सहित कई पुलिस अधिकारियों और जवानों की मौत तक हो चुकी है।

पुलिस बल में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर पुलिस मुख्यालय ने भी चिंता जताई है। सूत्रों के अनुसार प्रदेश मुख्यालय की ओर से तमाम अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पूर्व में अधिकारियों और कर्मचारियों के जो अवकाश स्वीकृत किए गए थे उन पर रोक लगाई जाती है।

Published: 02 Aug 2020, 12:29 PM IST

नए निर्देश के मुताबिक अधिकारी और कर्मचारी अपना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। विशेष परिस्थितियों में ही केवल पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जरूरतों के चलते ही उन्हें मुख्यालय छोड़ने की अनुमति संबंधित परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक द्वारा दी जाएगी।

पुलिस मुखिया के सामने यह भी बात सामने आई है कि जो अधिकारी और कर्मचारी यात्रा करते हैं अथवा दूसरे स्थानों से वापस लौट रहे हैं, वे सावधानी नहीं बरत रहे हैं। उन्हें कार्यस्थल पर वापस लौटने पर क्वांटाइन होना चाहिए मगर ऐसा नहीं कर रहे हैं, इस कारण से संक्रमण और बढ़ रहा है।

इसे भी पढ़ें: यूपी में कोरोना का कहर! संक्रमण से कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण की मौत, लखनऊ पीजीआई में ली अंतिम सांस

Published: 02 Aug 2020, 12:29 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 02 Aug 2020, 12:29 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: कांग्रेस ने ओडिशा की 2 लोकसभा और विधानसभा की 8 सीट के लिए उम्मीदवार का ऐलान किया, देखें पूरी लिस्ट

  • ,
  • तारक मेहता... में सोढ़ी बन चुके गुरुचरण सिंह आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे, साथी कलाकारों ने ठीक होने की जताई उम्मीद

  • ,
  • BSP नेता आकाश आनंद ने आतंकवादियों से की BJP सरकार की तुलना, आचार संहिता समेत कई धाराओं में केस दर्ज

  • ,
  • बरनाला में किसानों और बेरोजगारों का जोरदार प्रदर्शन, वादे पूरे नहीं होने पर पूरे पंजाब में AAP के विरोध का ऐलान

  • ,
  • ओडिशा में BJP-BJD पर बरसे राहुल गांधी, बोले- मोदी-पटनायक में मिलीभगत, दोनों कुछ कॉर्पोरेट्स को पहुंचा रहे लाभ