
देश भर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। पिछले 24 घंटे के भीतर 909 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 34 लोगों की मौत हो गई। देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 8356 हो गई है। अब तक 273 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 716 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। इस बात की जानकारी केंद्रयी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है।
Published: 12 Apr 2020, 10:06 AM IST
राजस्थान में भी कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। राज्य में कोरोना के 51 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 15 बांसवाड़ा, 15 जयपुर, 8 बीकारनेर, 8 जोधपुर, 2 हनुमानगढ़ और 1-1 मामले चूरू, जैसलमेर और सीकर और में सामने आए हैं।
ये भी पढ़ें : हरियाणा में भी बढ़ेगा लॉकडाउन : गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह रेड जोन में, उद्योगों को सशर्त अनुमति
Published: 12 Apr 2020, 10:06 AM IST
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के अब तक 452 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 402 मामले सक्रिय हैं और 45 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। राज्य में अब तक कोरोना वायरस से 5 लोगों की जान जा चुकी है।
ये भी पढ़ें : पूरे देश में 30 अप्रैल तक बढ़ेगा लॉकडाउन, मुख्यमंत्रियों से बैठक में पीएम का संकेत, महाराष्ट्र ने कर दिया ऐलान
Published: 12 Apr 2020, 10:06 AM IST
वहीं, बिहार में कोरोना वायरस के अब तक 64 मामले सामने आए हैं। इनमें से 48 केस सक्रिय हैं। 15 लोगों कों इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। राज्य में अब तक कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हुई है। इस बीच कोरोना के हॉटस्पॉट इलाकों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।
Published: 12 Apr 2020, 10:06 AM IST
वहीं, गुजरात में भी कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। राज्य में कोरोना वायरस के 25 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 23 अहमदाबाद में और दो केस आनंद में सामने आया है। इसके साथ राज्य में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 493 हो गई है। अहमदाबाद में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत भी हुई है।
Published: 12 Apr 2020, 10:06 AM IST
उधर, राजधानी पटना में पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से एक 72 वर्षीय संभावित कोरोना संक्रमित महिला मरीज भाग गई है। PMCH ने पुलिस को लिखित में जानकारी दी है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सिवान की रहने वाली इस महिला के टेस्ट की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
Published: 12 Apr 2020, 10:06 AM IST
हिमाचल प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस के लिए कुल 954 टेस्ट किए गए हैं, जिनमें से 32 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 9 पॉजिटिव मरीज ठीक हो गए हैं, जबकि 18 सक्रिय मामलों का अभी भी इलाज चल रहा है। राज्य में अब तक 1 मौत हुई है। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने दी है।
बात करें ओडिशा की तो यहां पर कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 54 हो गई है। इसमें 12 ठीक हो चुके मामले और 1 मौत शामिल है। ओडिशा में अब तक 3,862 सैंपल की जांच की गई है।
ये भी पढ़ें : पीएमओ का निर्देश- सोमवार से मंत्रालयों में बैठकर काम करें मंत्री और बड़े अफसर
Published: 12 Apr 2020, 10:06 AM IST
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 12 Apr 2020, 10:06 AM IST