हालात

नोएडा-गाजियाबाद में प्रशासन तक पहुंचा कोरोना, एडीएम और एसडीएम पॉजिटिव, दोनों अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के एडीएम शैलेंद्र सिंह और उनकी पत्नी और ग्रेटर नोएडा के जेवर की एसडीएम गुंजा सिंह में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद दोनों को गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात ये हैं कि अब संक्रमण उच्च प्रशासनिक स्तर पर पहुंचता दिख रहा है। इसी क्रम में जेवर एसडीएम गुंजा सिंह और उनके पति गाजियाबाद एडीएम शैलेंद्र सिंह कोरोना संक्रमित पाए गये हैं। दोनों को गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों की पहचान की जा रही है, जिन्हें जल्द ही क्वारंटीन किया जाएगा।

गौतमबुद्ध नगर के जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया, "जेवर तहसील की एसडीएम गुंजन सिंह संक्रमित पाई गई हैं। उनके पति शैलेंद्र सिंह जो एडीएम गाजियाबाद हैं, इससे पहले संक्रमित पाए गए थे। बाद में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने पर अस्पताल से उनको छुट्टी दे दी गई थी। मगर इसी बीच वह फिर से संक्रमित पाए गए हैं और उन्हीं के संपर्क में आने से उनकी पत्नी भी संक्रमण का शिकार हो गई हैं।" फिलहाल दोनों पति-पत्नी को गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दोनों का उपचार किया जा रहा है।

दरअसल, दिल्ली से सटा उत्तर प्रदेश का गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात ये हैं कि संक्रमण अब कोरोना वारियर्स तक पहुंचने लगा है। इससे 2 दिन पहले ही जिले में एक पुलिसकर्मी की संक्रमण के कारण मौत हुई है। कई पुलिसकर्मी संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। फिलहाल जेवर तहसील को बंद करते हुए सैनेटाइज किया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध