क्रिकेटर ऋषभ पंत की गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ। इस हादसे में ऋषभ पंत को गंभीर चोट आई। अस्पताल में क्रिकेटर का इलाज चल रहा है। देहरादून में मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टर आशीष याग्निक ने ऋषभ पंत का स्वास्थ्य बुलेटिन जारी किया है। उन्होंने कहा कि पंत को बहुत गंभीर चोटें नहीं आई है। उन्होंने कहा, अभी फिलहाल डॉक्टर की पूरी टीम उनका चेकअप कर रही है। पैर और कमर में चोट है जिसको लेकर पूरा ट्रीटमेंट किया जा रहा है।
Published: undefined
साथ ही डॉक्टर याग्निक ने यह भी बताया कि ऋषभ पंत फिलहाल खतरे से बाहर हैं, वह पूरी तरह से बातचीत कर रहे हैं और डॉक्टर की पूरी टीम चेक अप करने के बाद ही आगे की जानकारी देगी।
भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का शुक्रवार सुबह उत्तराखंड में कोतवाली मंगलोर क्षेत्रांतर्गत मोहम्मदपुर जट के पास एक्सीडेंट हो गया। पंत दिल्ली से रुड़की अपने घर वापस लौट रहे थे, उस वक्त ये हादसा हुआ। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अधिकारियों से ऋषभ पंत का हाल चाल जाना। साथ ही समुचित इलाज की व्यवस्था के भी निर्देश दिए।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined