हालात

बिहार: नालंदा में मंत्री श्रवण कुमार पर जानलेवा हमला, कई KM तक ग्रामीणों ने खदेड़ा, बाल बाल बची नेताजी की जान

ग्रामीण विकास मंत्री और जेडीयू नेता श्रवण कुमार के काफिले पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस घटना में मंत्री का एक बॉडीगार्ड घायल हो गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार के नालंदा जिले में उस समय हंगामा मच गया जब ग्रामीण विकास मंत्री और जेडीयू नेता श्रवण कुमार के काफिले पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस घटना में मंत्री का एक बॉडीगार्ड घायल हो गया।

यह मामला हिलसा थाना क्षेत्र के मलावां गांव का है। दरअसल, हाल ही में हुए सड़क हादसे में गांव के 9 लोगों की मौत हो गई थी। इसी घटना के पीड़ित परिवारों से मुलाकात और संवेदना व्यक्त करने के लिए मंत्री श्रवण कुमार और स्थानीय विधायक प्रेम मुखिया गांव पहुंचे थे।

करीब आधे घंटे बाद जब नेता वहां से लौट रहे थे, तभी अचानक भीड़ उग्र हो उठी और काफिले पर पथराव कर दिया। गुस्से का आलम यह था कि लोगों ने करीब एक किलोमीटर तक काफिले का पीछा किया। इसके बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: कैंसर की दवा की MRP 27 हजार, प्राइस टू रिटेलर सिर्फ 3 हजार! SC ने सरकार से पूछा- इतना बड़ा अंतर क्यों?

  • ,
  • सिनेजीवन: ऐश्वर्या राय ने पेरिस में बिखेरा जादू और दिलजीत दोसांझ ने शेयर किया सबसे आसान मंत्र

  • ,
  • गृह मंत्रालय ने राज्यों से मांगा जन्म, स्कूल, और वोटरों का धर्म-आधारित डेटा, पूछा 15 साल में कितना हुआ बदलाव

  • ,
  • कांग्रेस कार्यसमिति में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे को लेकर प्रस्ताव पारित, SIR को तत्काल रद्द करने की भी मांग

  • ,
  • नंदीग्राम उपचुनावः हाईकोर्ट ने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को दी अंतरिम जमानत, चुनाव बाद करना होगा सरेंडर