हालात

चमोली सुरंग हादसे में 9 हुई मरने वालों की संख्या, कई अभी भी लापता, सुरंग में कई फीट भरा पानी-मलबा, रेस्क्यू जारी

चमोली में टीएचडीसी की निर्माणाधीन सुरंग में पानी और मलबा घुसने से मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है और लापता तीन लोगों की तलाश जारी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तराखंड के चमोली जिले में ‘टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन’ (टीएचडीसी) की विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में पानी और मलबा घुसने से मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है और लापता तीन लोगों की तलाश जारी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एन के जोशी ने बताया कि हादसे के समय सुरंग में कुल 22 लोग मौजूद थे। उन्होंने बताया कि रात भर चले राहत एवं बचाव अभियान के दौरान 19 लोगों को बाहर निकाला गया जिनमें से 9 की मौत हो गई और तीन लापता लोगों की तलाश जारी है।

यह हादसा मायापुर (पीपलकोटी) स्थित परियोजना की सुरंग में हुआ। भूस्खलन और भूधंसाव के कारण सुरंग के लगभग आधे हिस्से में मलबा और पानी भर गया था, जिससे वहां काम कर रहे लोग फंस गए थे। घायलों को उपचार के लिए गोपेश्वर स्थित जिला चिकित्सालय ले जाया गया है। चिकित्सक और स्वास्थ्य विभाग के दल उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रख रहे हैं।

जिला प्रशासन ने बताया कि घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग के लिए सुरंग में गए छह बचावकर्मी सुरक्षित हैं।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), पुलिस तथा अन्य तकनीकी एवं विशेषज्ञ दल राहत और बचाव अभियान में जुटे हुए हैं। सुरंग में मलबा और पानी भरा होने के कारण अभियान सावधानी के साथ चलाया जा रहा है।

जिलाधिकारी गौरव कुमार घटनास्थल पर मौजूद रहकर बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने लापता लोगों की तलाश के लिए सभी आवश्यक संसाधनों और तकनीकी सहायता का इस्तेमाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: प्रियंका गांधी ने हादसे पर जताया दुख, कहा- काजीरंगा हादसे की खबर दुखद, पीड़ित परिजनों के प्रति गहरी संवेदना

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में तीन दिन से जारी तेजी पर लगा ब्रेक और दिसंबर में 0.25% बढ़ सकता है रेपो रेट

  • ,
  • छठ महापर्व से पहले दिल्ली में ‘नकली यमुना’ पर घिरी बीजेपी, सौरभ भारद्वाज ने सरकार पर लगाया आरोप

  • ,
  • खेल: अय्यर ने पिच पर फोड़ा करारी हार का ठीकरा और विश्व कप से पहले लचर बल्लेबाजी ने बढ़ा दी गंभीर की चिंता

  • ,
  • अंकिता भंडारी हत्याकांड: सामने आएगा 'VIP' का सच? अभिनेत्री उर्मिला का गांधीनगर में होगा नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट