हालात

दिल्ली शराब घोटाला: मनीष सिसोदिया ने बदले 12 सेलफोन, ईडी ने चार्जशीट में लगाया आरोप

सूत्रों ने बताया कि चार्जशीट के मुताबिक, ईडी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या सिसोदिया ने डिजिटल सबूत नष्ट करने के लिए सेलफोन बदले थे। ईडी की 3,000 पन्नों की चार्जशीट में कारोबारी समीर महेंद्रू का नाम है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को दायर अपनी चार्जशीट में कहा कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 12 सेलफोन बदले। इससे पहले ईडी ने आरोप लगाया था कि दिल्ली की आबकारी नीति मामले में शामिल आरोपियों ने डिजिटल सबूत को नष्ट करने के लिए 140 सेलफोन बदले थे।

सूत्रों ने बताया कि चार्जशीट के मुताबिक, ईडी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या सिसोदिया ने डिजिटल सबूत नष्ट करने के लिए सेलफोन बदले थे। ईडी की 3,000 पन्नों की चार्जशीट में कारोबारी समीर महेंद्रू का नाम है।

ऐसे आरोप हैं कि हैदराबाद में कोकापेट के निवासी अरुण रामचंद्र पिल्लई विजय नायर के माध्यम से आरोपी लोक सेवकों को आगे भेजने के लिए महेन्द्रू से अनुचित आर्थिक लाभ एकत्र करते थे। ईडी का मामला सीबीआई द्वारा दायर एक एफआईआर पर आधारित है।

सीबीआई ने शुक्रवार को दिल्ली आबकारी नीति मामले में अपना पहला आरोप पत्र दायर किया, जिसमें सात आरोपी व्यक्तियों- विजय नायर, अभिषेक बोइनपल्ली, समीर महेंद्रू, अरुण रामचंद्र पिल्लई, मूथा गौतम, और दो लोक सेवक तत्कालीन आबकारी विभाग में उपायुक्त कुलदीप सिंह और तत्कालीन आबकारी विभाग में सहायक आयुक्त नरेंद्र सिंह को नामजद किया गया है।

राउज एवेन्यू कोर्ट के समक्ष दायर सीबीआई के आरोप पत्र में उल्लेख किया गया है कि अधिक लोक सेवकों और अन्य लोगों की संभावित संलिप्तता का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • अर्थतंत्र की खबरें: चौतरफा बिकवाली से सेंसेक्स 1,247 अंक टूटा, निफ्टी पांच महीने के निचले स्तर पर और रुपया हुआ कमजोर

  • ,
  • राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने देशद्रोह किया, जांच का सामना करना होगा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार फौरन इस्तीफा दें, पीएम और गृहमंत्री की साजिश के लिए जांच हो

  • ,
  • खेल: रोहित, सूर्या, शुभमन और श्रेयस पर गौतम गंभीर को कितना भरोसा? और भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने कोरिया को 8-2 से हराया

  • ,
  • कलकत्ता हाईकोर्ट ने ऋतब्रत गुट को ‘लिफाफा’ सिंबल देने पर चुनाव आयोग को लगाई फटकार, निष्पक्ष रहने की दी नसीहत