हालात

अभिजीत दिपके, रांका और आशुतोष को हिरासत में लिया गया, लैंड होते ही फ्लाइट के अंदर घुसी दिल्ली पुलिस

हिरासत में लिए जाने के बाद अभिजीत दिपके ने कहा कि "मैं यहां गिरफ़्तार होने आया हूं; मुझे गिरफ़्तार कर लीजिए। मैं किसी से डरता नहीं हूं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई से दिल्ली पहुंचते ही हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में पुलिसकर्मी विमान के अंदर दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि पुलिस ने विमान के भीतर ही अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरव दास को हिरासत में लिया।

हिरासत में लिए जाने के बाद अभिजीत दिपके ने कहा कि "मैं यहां गिरफ़्तार होने आया हूं; मुझे गिरफ़्तार कर लीजिए।

CJP ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR प्रक्रिया को रद्द करने, मतदाता सूची से कथित तौर पर नाम हटाए जाने के मामले में जवाबदेही तय करने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का ऐलान किया था।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त

CJP के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में बैरिकेडिंग की गई है, जबकि पुलिस प्रदर्शनकारियों की आवाजाही पर नजर रख रही है। दिल्ली की सीमाओं पर कड़ा पहरा है, इसके अलावा कई प्रदर्शनकारियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • CJP Protest LIVE: दीपके की फ्लाइट के अंदर पहुंची दिल्ली पुलिस, दीपके, रांका और सौरभ हिरासत में लिए गए

  • ,
  • ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम से हिरासत में लिया, संजय सिंह बोले- मोदी जी, युवाओं के गुस्से से मत खेलिए

  • ,
  • रोहतक: डिटेन करने पहुंचे पुलिसवालों को ही ग्रामीणों ने बना लिया बंधक, कहा- 166 के जवाब में हमने लगा दी धारा 333

  • ,
  • CJP Protest का बाजारों पर भी असर, कनॉट प्लेस, भागीरथ पैलेस, सदर समेत कई बाजार बंद, जानें कहां जारी रहेगा कारोबार

  • ,
  • मुंबई से दिल्ली के रवाना हुए दिपके, कहा- डरे हुए हैं पीएम मोदी, मुझे गिरफ्तार भी कर लें फिर भी जारी रहेगा आंदोलन