हालात

मुंबई में आफत की बारिश! सड़कें-रेलवे ट्रैक सब पानी-पानी, लोग बेहाल, सरकार-BMC पर लापरवाही का आरोप

मुंबई वासियों को बारिश से फिलहाल राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। मौसम विभाग ने आज मुंबई में भारी से अति भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मुंबई में भारी बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सड़कों से लेकर रेलवे ट्रैक तक सभी जगहों पर पानी ही पानी नजर रहा है। इसके साथ ही बीएमसी और सरकार के उन दावों की भी पोल खुल गई है, जिसमें वह बारिश से पहले जलभराव पर काबू पाने की बड़ी-बड़ी बातें करते रहते हैं।

भारी बारिश और सड़कों पर जलभराव से मुंबई वासी परेशान हैं। मुंबई के एक स्थानीय निवासी अभिषेक ने कहा, "लोग बहुत परेशान हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा। यहां बहुत ज्यादा पानी भर गया है, लेकिन सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। इसी वजह से बसें और ट्रेनें भी समय पर नहीं चल पा रही हैं क्योंकि हर जगह पानी ही पानी है।"

मुंबई के रहने वाले विजय कहते हैं, "हम काम पर जा रहे थे। यह इलाका बीएमसी की सीवेज (नाली का) पानी से भर गया है और इसकी वजह से आना-जाना बहुत मुश्किल हो गया है। बीएमसी को इस पर ध्यान देना चाहिए।"

मुंबई में हुई भारी बारिश से शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। शन्मुखानंदा हॉल रोड से वीडियो सामने आया है, यहां भी सड़क पर पानी भर गया है।

मुंबई में भारी बारिश के बीच मरीन ड्राइव क्षेत्र से वीडियो आप देख सकते हैं। मौसम विभाग ने आज मुंबई में भारी से अति भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। यानी फिलहाल मुंबई वासियों को बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 16 Aug 2025, 11:14 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: आर्चरी में आया एक और गोल्ड, 17 साल की कुमकुम मोहोड ने रच दिया इतिहास, होर्मुज में टैंकर पर हमला

  • ,
  • एशियाई खेलों में भारत को एक और स्वर्ण, 17 साल की कुमकुम मोहोड ने रच दिया इतिहास, आर्चरी में जीता गोल्ड मेडल

  • ,
  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात