
छत्तीसगढ़ से सीएम भूपेश बघेल ने विजय दशमी के दिन जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड में गाड़ी चढ़ने में जान गंवाने वाले मृतक गौरव अग्रवाल के परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।
आपको बता दें, पत्थलगांव विकासखण्ड में विजय दशमी के दिन दोपहर एक बजे भक्त दुर्गा विर्सजन करने सड़क पर उत्साह पूर्ण माहौल में चल रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार वाहन के चालक ने गाड़ी भक्तों पर चढ़ा दी। जिसमें गौरव अग्रवाल की मौत हो गई। जबकि कई घायल हो गए।
वहीं मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। दोनों गांजा तस्कर बताए जा रहे हैं। इस दर्दनाक घटना में गौरव अग्रवाल नामक एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। आरोपी बबलू विश्वकर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी बैढन और दूसरा आरोपी शिशु पाल साहू निवासी बरगवाम सिंघरोली शामिल हैं।
जशपुर के पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया था कि अंधाधुंध रफ्तार में कार चलाने वाले आरोपी युवक और उसके साथी को गिरफ़्तार कर लिया गया था। कार से बड़ी मात्रा में गांजा भी पाया गया है। दोनों मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और वे छत्तीसगढ़ से जा रहे थे। घटना में एक शख्स की मौत हुई है और 16 लोग घायल हैं। इनमें दो लोगों को एक्सरे में फ्रैक्चर का पता चला है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए