हालात

दिल्ली के बवाना में एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 25 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

दिल्ली फायर सर्विस के डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर एम.के. चट्टोपाध्याय ने बताया कि आग सुबह करीब 4:15 बजे लगी। यह प्लास्टिक वेस्ट मटीरियल बनाने वाली फैक्ट्री है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली के बवाना में एक फैक्ट्री में आग लग गई है। आग बुझाने के लिए मौके पर दमकल की 22 गाड़ियां मौके पर हैं। दमलक विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अग्निशमन सेवा के अधिकारी के अनुसार, बवाना के सेक्टर-4 स्थित एक कारखाने में सुबह 4:15 के आसपास आग लगने की सूचना मिली।

दिल्ली फायर सर्विस के डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर एम.के. चट्टोपाध्याय ने बताया, "आग सुबह करीब 4:15 बजे लगी। यह प्लास्टिक वेस्ट मटीरियल बनाने वाली फैक्ट्री है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 25 दमकल गाड़ियां मौके पर हैं। हमने आग पर लगभग काबू पा लिया है। कूलिंग का काम जारी है।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी में फिर गिरावट, चांदी 3000 और सोना 1200 रुपये टूटा, जानें आज के ताजा भाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: '4 सेकंड तक कोई कंट्रोल नहीं था', टर्बुलेंस वाली फ्लाइट पर बड़ा खुलासा, चमोली हादसे में मरने वालों की संख्या 9 हुई

  • ,
  • दिल्ली-एनसीआर में 'सबवेंशन स्कीम' के नाम पर घर खरीदारों से धोखाधड़ी, इस तरह दिया गया धोखा, ईडी ने की छापेमारी

  • ,
  • Air India AI2379 हादसे पर Airbus की रिपोर्ट से बड़ा खुलासा, सिर्फ टर्बुलेंस नहीं था मामला, 7 सेकंड में क्या हुआ?

  • ,
  • सुखबीर सिंह बादल पर हमला: घंटों पूछताछ के बावजूद हमले का ठोस कारण पता नहीं कर पाए जांचकर्ता, आईबी भी जांच में शामिल