
देश की राजधानी दिल्ली के एम्स अस्पताल में आग की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक एम्स के एंडोस्कॉपी रूम में ये आग लगी है।। आग लगने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची।
आपको बता दें, आग दूसरी मंजिल पर लगी। यहां मौजूद मरीज को पुरानी बिल्डिंग में भेजा गया और यहां आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। जानकारी के मुताबिक मौके पर दमकल की 6 गाड़ियां मौजूद है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए