हालात

बिहार की कानून व्यवस्था पर पूर्व CM राबड़ी देवी भड़कीं, कहा- दो दिनों में 22 हत्याएं हुई, सुशासन कहां है?

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा, "सरकार के लोग कहते हैं कि बिहार में सुशासन की सरकार है तो उन्हें बताना चाहिए कि सुशासन कहां है। छोटी-छोटी बेटियों की रेप के बाद हत्या कर दी जाती है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में सोमवार को विपक्ष ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सरकार पर जोरदार सियासी हमला बोलते हुए कहा कि दो दिनों में 22 हत्याएं हुई हैं।

उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यह मंगलराज है, जंगलराज में यह नहीं होता था। दारोगा की हत्या नहीं होती थी। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अपराध के मुद्दे पर सरकार पूरी तरह से विफल है। विधान परिषद में विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी ने कहा कि होली के दौरान राज्यभर में 22 लोगों की हत्या की गई है।

उन्होंने कहा कि दो दिन के भीतर 22 लोगों की हत्या कर दी गई है तो सोच लीजिए कि हर महीने कितने लोगों की हत्या बिहार में हो रही है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा, "सरकार के लोग कहते हैं कि बिहार में सुशासन की सरकार है तो उन्हें बताना चाहिए कि सुशासन कहां है। छोटी-छोटी बेटियों की रेप के बाद हत्या कर दी जाती है। जब राज्य में दारोगा और सिपाही मारे जा रहे हैं तो आम जनता का हाल क्या होगा, हर कोई जान रहा है। सरकार ने जिन लोगों को सुरक्षा करने का जिम्मा दिया है, उन्हीं लोगों की हत्या हो रही है तो आम लोगों का भगवान ही मालिक है। कहते हैं बिहार में सुशासन की सरकार है तो इस तरह की घटनाएं क्यों हो रही हैं।"

इधर,आरजेडी के विधायक मुकेश यादव ने कहा कि बिहार में अपराधियों की सरकार है, गोलियों की बौछार है, यही नीतीश कुमार है। आम जनता की बात छोड़ दीजिए, सुरक्षा में लगे पुलिस अधिकारियों की भी हत्या हो रही है। इसलिए नीतीश कुमार को नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। विधायक रणविजय साहू ने कहा कि पूरे बिहार में त्राहिमाम है। एक भी जिला ऐसा नहीं है जहां प्रतिदिन हत्या नहीं हो रही है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री आंखों में पट्टी बांधे हुए हैं। मुख्यमंत्री मौन क्यों हैं? कहां गया सुशासन का नारा। बिहार की जनता सब देख रही है। ऐसे लोगों को अगले चुनाव में बंगाल की खाड़ी में भेजने का काम करेगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: किश्तवाड़ में फटा बादल, कई वाहन बहने से मची अफरा-तफरी, सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश

  • ,
  • 'पीएम मोदी खेल रहे ‘विक्टिम कार्ड', उनकी ‘इंस्टाग्राम सभाएं’ किसी को गुमराह नहीं कर सकतीं', जयराम का पलटवार

  • ,
  • कुलगाम आतंकी हमला: दूसरे मजदूर ने भी तोड़ा दम, 2 गैर-स्थानीय श्रमिकों की मौत के बाद घाटी में हाई अलर्ट, सर्च ऑपरेशन जारी

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR में फिर होगी बारिश, जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश से हालात बिगड़े, केरल के 8 जिलों में रेड अलर्ट

  • ,
  • CWG 2026: गोल्ड से चूके नीरज चोपड़ा, जैवलिन थ्रो में जीता सिल्वर मेडल, यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज पर किया कब्जा