
पूर्वोत्तर में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बाढ़ और भूस्खलन में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 36 पहुंच गई है, जबकि पूर्वोत्तर के कई राज्यों में 5.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।
पूर्वोत्तर क्षेत्र में बाढ़ और भूस्खलन के कारण असम में सबसे अधिक 11 लोगों की जान गई है, इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में 10, मेघालय में 6, मिजोरम में 5, सिक्किम में 3 और त्रिपुरा में 1 व्यक्ति की मौत हुई है।
Published: undefined
एक आधिकारिक बुलेटिन में कहा गया है कि असम में 22 जिलों में बाढ़ से 5.35 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है, जबकि 15 नदियां उफान पर हैं।
एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि सिक्किम के छतेन में एक सैन्य शिविर के भूस्खलन की चपेट में आने की वजह से तीन सैन्यकर्मियों की मौत हो गई और 6 सैनिक लापता हैं।
Published: undefined
मणिपुर में भारी बारिश ने कहर बरपाया है। राज्य में भारी बारिश से अब तक 3,365 घरों को नुकसान पहुंचा है। 1,599 लोगों को निकाला गया है और 11.8 हेक्टेयर कृषि भूमि तबाह हो गई है। प्रदेशभर में 47 जगहों पर भूस्खलन हुआ है। बाढ़ और बारिश के बीच राज्य से भयावह तस्वीरें सामने आई हैं। जगह-जगह फंसे लोगों को बचाया जा रहा है।
राज्य की प्रमुख नदियां, जैसे इंफाल और इरिल उफान पर हैं। कई जगहों पर बांध टूट गए हैं, जिससे आसपास के इलाकों में पानी भर गया है। मणिपुर में नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर तक थोड़ा कम हो गया है, लेकिन ज्यादातर नदियों में जल स्तर उच्च बाढ़ के निशान से ऊपर बना हुआ है।
Published: undefined
राज्य में बड़े स्तर पर राहत और बचाव अभियान चालाय जा रहा है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। राज्य सरकार ने विस्थापितों को आश्रय देने के लिए 37 राहत शिविर खोले हैं। लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया जा रहा है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined