हालात

झारखंड के लोहरदगा में आईईडी धमाका, दो जवान हुए घायल

झारखंड के लोहरदगा में हुए आईईडी धमाके में कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हो गए हैं। झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने माओवादी शिविर को नष्ट कर दिया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

झारखंड पुलिस ने बताया कि लोहरदगा के बुलबुल-पेशरार इलाके में आईईडी विस्फोट में कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हो गए हैं। झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने माओवादी शिविर को नष्ट कर दिया। दोनों को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित निकाल लिया गया है। इलाके में व्यापक अभियान शुरू किया गया है।

Published: 11 Feb 2022, 12:29 PM IST

आईईडी धमाके में घायल जवानों का नाम दिलीप कुमार और नारायण दास है। ब्लास्ट में घायल दो जवान को मेडिका में भर्ती कराया गया है। दोनों जवान खतरे से बताए जा रहे हैं। दिलिप के पांव उड़ गया है, जबकि दूसरे का कमर से उपर जख्म है। दोनों को ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया है। घायल जवान को इलाज के लिए रांची के मेडिका अस्पताल ले जाकर इलाज कराने की दिशा में पुलिसिया कार्रवाई की जा रही है।

Published: 11 Feb 2022, 12:29 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 11 Feb 2022, 12:29 PM IST