हालात

वायु प्रदूषण: केजरीवाल सरकार का फैसला, कहा- दिल्ली में मौसम साफ, अब ऑड-ईवन की जरूरत नहीं

ऑड-ईवन स्कीम को एक बार फिर लागू करने पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी आसमान साफ है, इसलिए अब इसकी कोई जरूरत नहीं है। बता दें कि मुख्यमंत्री ने पिछले हफ्ते कहा था कि ऑड-ईवन को लागू रखने पर फैसला सोमवार को लिया जाएगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने वायु प्रदूषण और ऑड-ईवन स्कीम को लेकर प्रेस कांफ्रेंस किया। सोमवार को केजरीवाल ने कहा कि अब मौसम साफ हो गया है, इसलिए राजधानी को ऑड-ईवन स्कीम की जरूरत नहीं है। बता दें कि मुख्यमंत्री ने पिछले हफ्ते कहा था कि ऑड-ईवन को लागू रखने पर फैसला सोमवार को लिया जाएगा।

उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आगे कहा कि कुछ लोग कह रहे थे दिल्ली की हवा में केवल 5 फीसद ही फसलों का प्रदूषण है तो क्या केवल 5 प्रतिशत प्रदूषण कम होने से एयर क्वालिटी इंडेक्स 500 से ज्यादा से 200 से कम हो गया? उन्होंने आगे कहा कि प्रदूषण पर राजनीति नहीं, साफ नीयत से सबको मिलकर काम करने की जरूरत है।

बता दें कि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को फटकार लगाई थी। कोर्ट ने कहा था कि ऑड-ईवन कोई स्थायी समाधान नहीं है। वहीं दिल्ली सरकार ने कोर्ट को बताया था कि इस स्कीम के चलते प्रदूषण के स्तर में 5-10 फीसदी की कमी आई है। इसके अलावा कोर्ट ने केंद्र सरकार से भी कहा था कि वो प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए दिल्ली में एयर प्यूरीफायर टावर लगाने के लिए रोडमैप बनाये।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली: प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- ऑड-ईवन से कोई फायदा नहीं, केंद्र से मांगा एयर प्यूरीफायर टावर का रोड मैप

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: संसद में विपक्ष का हंगामा, 'चंदा चोर, गद्दी छोड़' और 'अमित शाह सदन में आओ' के लगे नारे , सदन 2 बजे तक स्थगित

  • ,
  • पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी पर हुए हमले के विरोध में सड़कों पर उतरेगी तृणमूल, सभी ब्लॉक में विरोध मार्च निकाला जाएगा

  • ,
  • मौसम अपडेट: यूपी-बिहार, उत्तराखंड, दिल्ली-NCR समेत 13 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं

  • ,
  • असम में बाढ़ से हालात गंभीर, अब तक 100 लोगों की मौत, 1.4 लाख लोग प्रभावित, अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है कई नदियां

  • ,
  • संसद परिसर में विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन, 'चढ़ावा चोरी' और छात्रों पर कार्रवाई को लेकर अमित शाह से मांगा जवाब