हालात

केरल में पुलिस स्टेशन पर बम फेंकने वाले संघ कार्यकर्ता का वीडियो वायरल, 4 के खिलाफ मामला दर्ज

केरल पुलिस ने चार आरएसएस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिसमें नूरानंद प्रवीण भी शामिल है। इन लोगों पर आरोप है कि इन्होंने नेदुमंगद पुलिस स्टेशन में बम फेंका था।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

केरल के सबरीमाला मंदिर में 40 साल की उम्र की महिलाओं के प्रवेश के बाद से भड़की हिंसा अब भी जारी है। वहीं नेदुमंगद पुलिस स्टेशन में बम फेंकने के मामले में पुलिस 4 आरएसएस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिसमें नूरानंद प्रवीण भी शामिल है और फिलहाल फरार है। इन लोगों पर आरोप है कि इन्होंने नेदुमंगद पुलिस स्टेशन में बम फेंका था।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें आरएसएस प्रचारक नेदुमंगद पुलिस स्टेशन पर बम से हमला कर रहा है। खबरों के मुताबिक, इस हमले के दौरान करीब 5 लोग घायल हो गए थे। इस वीडियो में एक शख्स पुलिस स्टेशन पर बम फेंकता हुआ नजर आ रहा था।

पुलिस के मुताबिक, आरएसएस-बीजेपी और और सत्ताधारी सीपीएम के समर्थकों के बीच कई जगह टकराव की खबरें हैं। वहीं सीएम विजयन ने कहा है कि राज्य में बीजेपी और आरएसएस हिंसा भड़का रही है। राज्य के पुलिस मुख्यालय से जारी आंकड़ों के मुताबिक हिंसा के मामले में 1772 केस दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में कुल 5397 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार लोगों में से 4666 को अदालत से बेल मिल चुकी है, जबकि 731 लोगों को रिमांड में लिया गया है।

बता दें कि हाल ही में सबरीमाला मंदिर में 50 साल से कम उम्र की दो महिलाओं ने मंदिर में पूजा अर्चना की गई थी। जिसके बाद से बीजेपी और आरएसएस के कार्यकर्ता राज्य में उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी, 'अमित शाह बताएं, शांत प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पीटने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • कांग्रेस ने छात्रों पर बिहार पुलिस की ‘बर्बरता’ का सबूत पेश किया, सम्राट और शाह को हटाने की मांग की

  • ,
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी और खड़गे, 'शाह बताएं, छात्रों पर पैलेट गन चलाने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में मामूली बढ़त, रुपये में गिरावट से चमका सर्राफा, सोना ₹2,000 और चांदी ₹5,200 उछली

  • ,
  • मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बारिश का कहर, बाढ़ के पानी में बही कार, दो बच्चों समेत 9 लोगों की मौत