
केरल के भावी मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने ‘‘इतनी बड़ी जिम्मेदारी’’ सौंपने के लिए बृहस्पतिवार को कांग्रेस आलाकमान का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह और अन्य नेता एक टीम के रूप में काम करेंगे, ‘नया केरल’ बनाएंगे और प्रदेश में एक नया युग शुरू होगा।
Published: undefined
सतीशन ने संवाददाताओं से बातचीत में कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल को भी धन्यवाद दिया और कहा कि उन्होंने पार्टी के प्रयासों में समन्वय किया और सभी कार्यों में सहयोग दिया, जिससे राज्य विधानसभा चुनाव में पार्टी को बड़ी जीत हासिल करने में मदद मिली।
उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला को पार्टी की जीत में उनकी भूमिका के लिए धन्यवाद देते हुए कहा, "वह मेरे भी नेता हैं।" चेन्निथला ने केरल विधानसभा चुनाव में चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष के रूप में काम किया था। वेणुगोपाल और चेन्निथला दोनों मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल थे।
Published: undefined
सतीशन ने मुख्यमंत्री पद तक पहुंचने में मदद करने वाले लाखों पार्टी कार्यकर्ताओं और यूडीएफ गठबंधन सहयोगियों को भी धन्यवाद दिया। यह पूछे जाने पर कि विधायकों का बहुमत उनके साथ नहीं है तो केरल के भावी मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘किसने कहा कि मुझे विधायकों का समर्थन नहीं है, यह सब बातें आप (मीडिया) लोगों ने गढ़ी हैं।’’
Published: undefined
उन्होंने कहा कि पार्टी जनता से किए गए वादों को पूरा करने और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए काम करेगी।
सतीशन ने कहा, ‘‘यह एक टीम होगी। यह केरल को बदल देगी। केरल में एक नया युग होगा, एक नया केरल होगा। यह हमारा लक्ष्य है। हम जानते हैं कि केरल की वित्तीय स्थिति कमजोर है। फिर भी हमें उम्मीद है कि हम सब कुछ बदल सकते हैं। सभी एआईसीसी नेताओं ने मुझे फोन किया और बधाई दी।’’ उन्होंने कहा, ''मुझे अपनी पार्टी और गठबंधन नेताओं के साथ चर्चा करनी है।’’
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined